फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim on 25 august, followers reaching at panchkula

सोशल मीडिया पर जारी पत्र ने उड़ाई पुलिस की नींद, हथियार जमा कर रहे डेराप्रेमी

Wed, 23 Aug 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august, followers reaching at panchkula
ram rahim
25 अगस्त को राम रहीम की पेशी के चलते सोशल मीडिया पर जारी हुए एक पत्र ने पुलिस और सरकार की नींद उड़ा रखी है। इस पत्र के मुताबिक भारी उपद्रव हो सकता है। इस पत्र को तथाकथित रूप से पंजाब पुलिस के आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की ओर से जारी बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस के किसी भी आला अधिकारी ने नहीं की।
विज्ञापन


पत्र में डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) के मार्फत सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट करते हुए लिखा गया था कि फरीदकोट में डेरा प्रेमियों ने नाम चर्चा घर की छत पर भारी संख्या में पत्थर, पेट्रोल और डीजल, नुकीले हथियार जमा किया जा रहा है। यदि फैसला डेरा प्रमुख के खिलाफ जाता है, तो वे भारी उपद्रव कर सकते हैं। फरीदकोट और आसपास के इलाकों में सरकारी संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


पत्र में फरीदकोट की ऐसी स्थिति का हवाला देते हुए बाकी जिलों के पुलिस अफसरों को आगाह किया गया था। उधर, फरीदकोट के एसएसपी नानक सिंह का कहना है कि पत्र के संबंध में वह कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में बनेगी अस्थाई जेल

verdict on ram rahim on 25 august, followers reaching at panchkula
tight security
25 अगस्त को राम रहीम पर फैसले से पहले पुलिस, मिलिट्री और सरकार हाईअलर्ट पर हैं। वहीं चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने के निर्देश जारी हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहिम सिंह को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। डेरा समर्थक अभी से भारी संख्या में ट्राइसिटी में एक जुट होने लगे हैं। सरकार की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक डेरा प्रमुख की पेशी के दौरान कानून व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

इस लिहाज से यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश जारी कर शहर में सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद करने के निर्देश दिए है। गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी को निर्देश जारी कर हुड़दंगियों व कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल तक बनाने के निर्देश दे दिए है। यूटी प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए है।

25 अगस्त को सेक्टर-16 स्टेडियम के आसपास करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों की यहां विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी। 

केंद्र का आदेश- सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम

verdict on ram rahim on 25 august, followers reaching at panchkula
हरियाणा में धारा 144, 3 राज्यों की सीमाएं सील
गृह मंत्रालय ने यूटी प्रशासन को निर्देश जारी कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा है। चंडीगढ़ में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट, सीबीआई का जोनल आफिस, पंजाब व हरियाणा विधानसभा, पंजाब व हरियाणा सचिवालय, हाईकोर्ट के जज, आईएएस, आईपीएस, पंजाब व हरियाणा के एमएलए व राज्य मंत्री तक यहां रहते हैं।

इस लिहाज से चंडीगढ़ की सुरक्षा बेहद जरूरी हैं। इस पर होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी चंडीगढ़ को निर्देश जारी कर शहर के अति संवेदनशील स्थलों पर पुलिस जवानों की विशेष टुकड़ी तैनात करने के लिए कहा है। इसके अलावा 25 अगस्त को चंडीगढ़ के स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों व मुख्य चौराहों व बाजारों में पुलिस के जवान सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed