फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles who use in illegal mining will be seized in Haryana

हरियाणा सरकार सख्त: अवैध खनन में लगे वाहन होंगे जब्त, मालिकों पर एफआईआर होगी दर्ज

Wed, 23 Jun 2021 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 01:13 AM IST
सार

खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतने का आदेश दिया है। हरियाणा में अब अवैध खनन में लगे वाहन सीधे जब्त होंगे और मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा। प्रदेश में खनिज की चोरी, अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए टास्क फोर्स बनाने की तैयारी भी है।

विज्ञापन
Vehicles who use in illegal mining will be seized in Haryana
खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अवैध खनन में लगे वाहनों को जब्त कर मालिकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। खान एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को विभाग और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को वाहन जब्त के ऑर्डर भी जल्द से जल्द पास करवाने को कहा। शर्मा ने चंडीगढ़ में खान एवं भू-विज्ञान व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि इनफोर्समेंट विंग के तहत पद सृजित कर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों को डेपुटेशन पर खान एवं भू-विज्ञान विभाग में भेजा जाए ताकि वहां खनन सामग्री की चोरी तथा अवैध खनन को रोका जा सके। 
विज्ञापन


खनिज की चोरी व अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाए, नोडल अधिकारी लगाए जाएं व उनकी ड्यूटी माइनिंग ऑफिसर के साथ लगाएं। बैठक के दौरान शर्मा के संज्ञान में लाया गया कि जो वाहन जब्त किए जाते हैं, उन्हें थानों में खड़ा किया जाता है। अब थानों में वाहन खड़े करने की जगह नहीं है, जिसके चलते कई बार वाहनों को छोड़ना भी पड़ता है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए जल्द ही समुचित जगह की व्यवस्था कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में बड़े पैमाने पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिन्हें धरातल पर आने में समय लगेगा। उन्होंने दक्षिण हरियाणा में खनन गतिविधियां शुरू करने पर बल देते हुए कहा कि वहां पर खनन कार्य न होने के चलते पड़ोसी राज्यों को सीधा लाभ हो रहा है। प्रदेश में खानों का शत-प्रतिशत प्रारंभिक सर्वेक्षण करवाया जा चुका है जबकि ई-नीलामी के मॉड्यूल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed