{"_id":"67801c27bc94a26fcd0ab74f","slug":"vehicles-vandalized-three-teenagers-arrested-for-knife-attack-and-arson-chandigarh-news-c-16-1-pkl1016-605101-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वाहनों में तोड़फोड़<bha>;<\/bha> चाकू से हमला और आग लगाने वाले तीन किशोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वाहनों में तोड़फोड़<bha>;</bha> चाकू से हमला और आग लगाने वाले तीन किशोर काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मलोया थाना पुलिस ने बुधवार देर रात डड्डूमाजरा कॉलोनी में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में तीन किशोरों को काबू किया है। इस वारदात में दो लोग घायल हो गए हैं और इन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान डड्डूमाजरा निवासी अशोक और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी किशोरों को जुवेनाइल अदालत में पेश किया और सेक्टर-25 के बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी विनय ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे 6-7 किशोर तेजधार हथियार लेकर आए और वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने एक घर का दरवाज़ा खटखटाया जहां एक महिला रहती थी। उससे बहस के बाद उन्होंने बाहर खड़े एक स्कूटर और एक बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही, उन्होंने आस-पास के घरों के एयर कंडीशनर और खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए।
लोग घरों से निकले तो हमलावरों ने विनय की बाइक में आग लगा दी। तभी स्कूटर पर जा रहे अशोक और मनोज को रोका और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इससे अशोक के पेट और मनोज के पैर में गंभीर जख्म बने हैं। इसकी सूचना पर मलोया थाने के एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस बल समेत पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गए। सूचना पर दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बाइक में लगी आग बुझाई। मलोया पुलिस ने विनय की शिकायत पर आरोपियों पर तोड़फोड़, आगजनी और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। लोगों ने उनकी वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दी है।