फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles parked in no parking in PU

पीयू में नो पार्किंग में खड़ी हो रही गाड़ियां

Tue, 03 Mar 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in no parking in PU
चंडीगढ़। पीयू के नो पार्किंग जोन में सर्वाधिक गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। प्रतिबंध के बावजूद पीयू प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। लगातार कैंपस में अव्यवस्था हावी होती जा रही है। कैंपस को ईको फ्रेंडली बनाने का सपना भी धूमिल होता जा रहा है। नो पार्किंग के लिए पीयू को जागरूकता के अलावा एक सुरक्षाकर्मी तैनात करना चाहिए ताकि व्यवस्था ठीक हो सके।
विज्ञापन

ब्वॉयज हॉस्टल नंबर- एक से लेकर एडमिन ब्लॉक तक नो पार्किंग जोन बनाया गया था। इसके लिए एक दिन युवाओं को जागरूक किया गया कि वह यहां गाड़ियां खड़ी न करें। उसके कुछ दिन तक यहां वाहन नहीं खड़े किए गए, लेकिन अब हर दिन वाहन खड़े हो रहे हैं। सोमवार को भी यहां वाहनों की कतार लगी रही। चालकों को गाड़ियां खड़ी करने से नहीं रोका गया जबकि हर हॉस्टल के बाहर एक एक सुरक्षा कर्मी हैं। इसके अलावा अधिकारी भी यहां से दिन में कई बार गुजरते हैं। वाहनों की संख्या भी पीयू परिसर में बढ़ रही है। वाहनों से निकल रहे धुएं से भी पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। पीयू प्रशासन का कहना है कि नो पार्किंग जोन में गाड़ियां नहीं खड़ी होंगी, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed