फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicle registration in Punjab gets costlier by up to 1.25% ahead of festive season

Chandigarh News: सभी केंद्र... त्योहारी सीजन से पहले पंजाब में वाहन रजिस्ट्रेशन 1.25% तक महंगा

Thu, 22 Aug 2024 08:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Vehicle registration in Punjab gets costlier by up to 1.25% ahead of festive season
-दो पहिया से लेकर लग्जरी गाड़ियां हुईं महंगी, अब 7.50 से 13 प्रतिशत तक देना होगा रोड
विज्ञापन

-हर श्रेणी के वाहन पर रोड टैक्स 0.50 से 1.25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले पंजाब सरकार ने नए वाहनों की खरीद को महंगा कर दिया है। अब नया वाहन खरीदना महंगा होगा, क्योंकि सरकार ने मोटर व्हीकल टैक्स यानी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। अब दो पहिया से लेकर लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले शौकीनों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी। इस संदर्भ में पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग के सचिव दिलराज सिंह ने वीरवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इससे पहले 12 फरवरी 2021 को सरकार ने पंजाब मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट-1924 में संशोधन कर नए मोटर व्हीकल टैक्स लागू किए थे। अब सरकार ने दोबारा संशोधन कर नए टैक्स को मंजूरी दी है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के रोड टैक्स में 0.50 से लेकर 1.25 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। नए मोटर व्हीकल टैक्स स्ट्रक्चर की अगर बात करें तो यह 7.50 से लेकर 13 प्रतिशत तक तय किया गया है। वाहनों की खरीद पर यह नया मोटर व्हीकल टैक्स तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। एक से दो दिन के अंदर पूरे पंजाब में अब नए वाहन के खरीद पर नया रोड टैक्स जमा कराना होगा।
विज्ञापन




दो पहिया वाहनों में नई श्रेणी बनाई गई
मोटर व्हीकल टैक्स स्ट्रक्चर के तहत पंजाब में अब तक एक लाख तक या इससे उपर के वाहनों पर केवल दो श्रेणी में ही रोड टैक्स वसूल किया जाता था। अब सरकार ने महंगे दोपहिया वाहनों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए दो लाख रुपये से ऊपर के दो पहिया वाहनों पर 11 प्रतिशत रोड टैक्स लगेगा। यह नई श्रेणी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चार पहिया वाहन हुए सबसे महंगे
सर्वाधिक असर चार पहिया वाहनों पर देखने को मिलेगा। 15 लाख रुपये तक के चार पहिया वाहन 7 से 20 हजार रुपये तक महंगे हो जाएंगे। इसी तरह 15 से 25 लाख रुपये तक के वाहनों के रोड टैक्स में एक प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिसके चलते इस कीमत के बीच के वाहन 20 से 32 हजार रपये तक महंगे हो जाएंगे, जबकि एसयूवी और लग्जरी गाड़ियों की श्रेणी में जोकि 25 लाख रुपये से ऊपर हैं, उन पर कुल 13 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई 30 लाख की गाड़ी खरीदता है, उसे 3.90 लाख रुपये टैक्स देना होगा।



दोपहिया वाहनों पर लगेगा यह नया रोड टैक्स
वाहन किस्म
नया रोड टैक्स (प्रतिशत में)
एक लाख तक के मोटरसाइकिल पर
7.50
एक से दो लाख रुपये तक के दोपहिया पर
10
दो लाख से ऊपर के दो पहिया पर
11
चार पहिया वाहनों पर लगेगा यह नया रोड टैक्स
वाहन किस्म
नया रोड टैक्स (प्रतिशत में)
15 लाख तक के चार पहिया वाहन पर
9.50
15 से 25 लाख के वाहन पर
12
25 लाख से ऊपर की लग्जरी गाड़ियों पर
13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed