फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable market in front of the woman taken from Chen

सब्जी मंडी के सामने महिला से छीनी चेन

Tue, 07 Jan 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vegetable market in front of the woman taken from Chen
शिवालिक गार्डन मनीमाजरा के सामने सोमवार को लगने वाली सब्जी में सामने वाली सड़क पर देर शाम दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली। घटना के चश्मदीद अंतरजोत सिंह और कुलवंत जग्गा ने बताया कि थाने की दीवार के साथ लगी सड़क पर पिपली वाला टाउन के रहने वाला सोम कुमार पत्नी सिमी के साथ मंडी से सब्जी लेकर निकाला था कि दो मोटर साइकिल सवार आई उसकी पत्नी सिमी के गले से सोने की चेन छीनकर भागने लगे। इतने में सोम कुमार ने उनको पकड़ चाहा तो एक युवक मोटर साइकिल से गिर गया।
विज्ञापन


उसके हाथ से हेल्मेट भी नीचे गिर गया। सोम कुमार ने उसको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह युवक अपना हेल्मेट छोड़ कर शिवालिक गार्डन में घुस कर भाग गया। जबकि उसके हेल्मेट पर एक मोटर साइकिल नंबर भी लिखा हुआ था। इसको बाद में मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं देर शाम तक पुलिस दोनों पति पत्नी के बयान दर्ज करके मामला की जांच करने में जुटी हुई थी। वहीं अंजरजोत सिंह ने बताया कि सड़क पर सभी स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण कुछ ही दूरी पर खड़े व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते स्नैचिंग करने वाला एक मोटर साइकिल से गिरा युवक भी भागने में कामयाब हो गया है। वहीं पिपली वाला टाउन मार्केट के प्रधान चौधरी जसपाल सिंह पाली ने बताया कि रेलवे फाटक से लेकर पुलिस स्टेशन चौराहे तक की सभी स्ट्रीट लाइटें पिछले दो साल से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed