फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VCs of more than 40 universities will gather at Punjab Raj Bhavan today

Chandigarh News: पंजाब राजभवन में आज जुटेंगे 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के वीसी

Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
VCs of more than 40 universities will gather at Punjab Raj Bhavan today
चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में सोमवार को विकसित भारत@2047 : वॉइस ऑफ यूथ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के 40 से अधिक कुलपति, संस्थानों के प्रमुख और 300 से अधिक प्रिंसिपल भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत@2047 आइडियाज पोर्टल’ को भी लांच करेंगे। इसके बाद वह वर्चुअल रूप में जुड़ते हुए सभी शिक्षाविदों और उपस्थित अन्य बुद्धिजीवियों व युवाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें पैनल चर्चा और प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित होंगे। प्रमुख तौर पर तीन विषयों पर चर्चा सत्र होंगे जिनमें सशक्त भारतीय, सुशासन व सुरक्षा और नए भारत के निर्माण में युवाओं को शामिल करना, दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि विषयों पर शिक्षाविद विचार-मंथन करेंगे। पंजाब के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू इन सत्रों का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पीयू वीसी प्रो. रेणू विग, आइसर मोहाली के निदेशक प्रो. जय गौरी शंकर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी, आईआईटी रोपड़ निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा, आईआईएम अमृतसर के निदेशक प्रो. पी नागराजन, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के निदेशक डॉ. राजीव सूद, एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पेक के निदेशक श्री बलदेव सेतिया, पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed