{"_id":"657622a783b9efd319043fb5","slug":"vcs-of-more-than-40-universities-will-gather-at-punjab-raj-bhavan-today-chandigarh-news-c-16-pkl1043-302966-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब राजभवन में आज जुटेंगे 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब राजभवन में आज जुटेंगे 40 से अधिक विश्वविद्यालयों के वीसी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब राजभवन में सोमवार को विकसित भारत@ 2047 : वॉइस ऑफ यूथ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के 40 से अधिक कुलपति, संस्थानों के प्रमुख और 300 से अधिक प्रिंसिपल भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत@ 2047 आइडियाज पोर्टल’ को भी लांच करेंगे। इसके बाद वह वर्चुअल रूप में जुड़ते हुए सभी शिक्षाविदों और उपस्थित अन्य बुद्धिजीवियों व युवाओं को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें पैनल चर्चा और प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित होंगे। प्रमुख तौर पर तीन विषयों पर चर्चा सत्र होंगे जिनमें सशक्त भारतीय, सुशासन व सुरक्षा और नए भारत के निर्माण में युवाओं को शामिल करना, दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि विषयों पर शिक्षाविद विचार-मंथन करेंगे। पंजाब के पूर्व विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू इन सत्रों का संचालन करेंगे।
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पीयू वीसी प्रो. रेणू विग, आइसर मोहाली के निदेशक प्रो. जय गौरी शंकर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी, आईआईटी रोपड़ निदेशक प्रोफेसर राजीव आहूजा, आईआईएम अमृतसर के निदेशक प्रो. पी नागराजन, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट के निदेशक डॉ. राजीव सूद, एम्स बठिंडा के कार्यकारी निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पेक के निदेशक श्री बलदेव सेतिया, पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।