फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VC refuses Puta's request for meeting twice, members protest

पुटा के दो बार बैठक के आग्रह को वीसी ने ठुकराया, सदस्यों ने जताया विरोध

Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
VC refuses Puta's request for meeting twice, members protest
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। वीसी की ओर से बैठक स्थिगित करने पर पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के सदस्यों ने विरोध जताया है। वीरवार को यहां जारी बयान में पुटा के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने 10 अक्तूबर को वीसी प्रो. राजकुमार को पत्र लिखकर बैठक करने का आग्रह किया था, कोई जवाब नहीं आया। फिर से 13 अक्तूबर को कुलपति को पत्र लिखा गया, जिसका जवाब 14 अक्तूबर को आया कि 15 को वीसी पुटा सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। लेकिन 15 को वीसी ने बिना किसी सूचना के इस बैठक को स्थगित कर दिया। उनके इस व्यवहार पर पुटा सदस्यों ने विरोध प्रकट किया।

पुटा सदस्यों ने कहा कि पीयू में लंबे समय से शिक्षकों के मुद्दे लंबित पड़े हैं। इन पर कुलपति की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी के चलते उन्होंने कुलपति के साथ बैठक की मांग की थी। लेकिन वीसी का लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए पुटा के सदस्यों के साथ यह रवैया गलत है। पुटा सदस्य इसकी निंदा करते हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पुटा अध्यक्ष प्रो. मृत्युंजय कुमार और सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने वीसी को शिकायत पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed