फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VC accepted the demand of FDO, Prof. Yajvendra Pal appointed as Registrar of PU

वीसी ने मानी एफडीओ की मांग, प्रो. यजवेंदर पाल बनाए गए पीयू के रजिस्ट्रार

Thu, 12 May 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
VC accepted the demand of FDO, Prof. Yajvendra Pal appointed as Registrar of PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिविर्सिटी की ओर से यूआईईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. यजवेंदर को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी दी गई है। अगले आदेश तक वे ही इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। पूर्व अतिरिक्त रजिस्ट्रार और एफडीओ विक्रम नय्यर पिछले लंबे समय से मांग कर रहे थे कि रजिस्ट्रार के अतिरिक्त कार्यभार से उन्हें मुक्त किया जाए क्योंकि उनके पास फाइनेंस एंड डेवलपिंग अफसर का चार्ज होने के कारण कार्य का बोझ अधिक है।
विज्ञापन

विक्रम नय्यर की ओर से बुधवार को ही वीसी को पत्र लिखा गया। इसमें कहा गया कि पहले भी उनकी ओर से पत्र लिखे गए हैं। 24 जनवरी को उन्होंने पत्र लिखकर वीसी दफ्तर को सूचना दी थी कि फाइनेंस एंड डेवलपिंग अफसर का काम बहुत अधिक कठिन और अपेक्षाएं रखने वाला है इसलिए इस काम के लिए समय अधिक चाहिए। इन कारणों के कारण रजिस्ट्रार के अतिरिक्त पदभार से मुक्त किया जाए और इस जिम्मेदारी के लिए कोई और व्यवस्था की जाए। इसके बाद पीयू की ओर से बुधवार शाम को पत्र जारी कर अगले आदेशों तक प्रो यजवेंदर को रजिस्ट्रार पद के कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रो. यजवेंदर वर्ष 2003 से पंजाब यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में शैक्षणिक पद पर सेवाएं दे रहे और शोधकार्य में शामिल हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार के नियमित पदों के लिए 75 से अधिक आवेदन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार के नियमित पदों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तारीख 10 मई तक थी। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार के पद के लिए पीयू को 75 से अधिक आवेदन मिले हैं। इसके लिए इंटरव्यू आगामी दिनों में शेड्यूल किए जाएंगे। रजिस्ट्रार के लिए पीयू के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान आदि के शैक्षणिक संस्थानों से आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं में महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed