फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   vat scam, highcourt, cbi, cbi investigation, haryana government, haryana

10,000 करोड़ का वैट घोटाला: CBI ने हाईकोर्ट से मांगी सुविधाएं

Wed, 01 Jun 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Wed, 01 Jun 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
vat scam, highcourt, cbi, cbi investigation, haryana government, haryana
highcourt
हरियाणा के दस जिलों में हुए 10,000 करोड़ के वैट घोटाले में सीबीआई ने सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। सीबीआई ने कहा कि ऐसे घोटाले की जांच में राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है, फिर भी हाईकोर्ट आदेश दे तो सीबीआई जांच कर सकती है। इसके साथ ही सीबीआई ने जांच के लिए कार्यालय, वाहन, स्टाफ जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी हाईकोर्ट से मांग की।
विज्ञापन


इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से वैट घोटाले से जुड़ा सारा रिकार्ड सील करने को कहा था। याचिकाकर्ता ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, जिस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की ओर से इस मामले में कहा गया है कि एसआईटी लोकायुक्त ने भी यह आरोप लगाया है कि मौजूदा अतिरिक्त मुख्य सचिव घोटाले की जांच का काम केवल एक जिले तक सीमित कर जांच में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस बीच, सोमवार को दाखिल जवाब में कहा गया कि जांच का दायरा घटाने का फैसला मौजूदा सीएम की अनुमति से लिया गया है। जवाब में यह भी कहा गया कि डिफाल्टर व्यापारियों से 2000 करोड़ रुपये से अधिक उगाहे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा में वर्ष 2004 से चर्चित वैट घोटाले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष रूप से गठित कमेटी ने की थी। इस जांच में 10,000 करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें कई बड़े व्यापारियों और बिल्डरों के शामिल होने के संकेत मिले थे, लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान और हरियाणा के दो लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई और ईडी से जांच करवाने के साथ-साथ घोटाले में शामिल लोगों के नाम सार्वजानिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed