फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   vat refund scam, haryana vat refund scam, haryana scam, punjab haryana highcourt, haryana govt

वैट रिफंड घोटाले का रिकॉर्ड सील, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश

Thu, 12 May 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 May 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
vat refund scam, haryana vat refund scam, haryana scam, punjab haryana highcourt, haryana govt
highcourt
5 हजार करोड़ रुपये के वैट रिफंड घोटाले का रिकॉर्ड सील कर दिया गया है। मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर दायर एक याचिका पर जस्टिस परमजीत सिंह की एकल बेंच ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


इसके जवाब में सरकार ने कहा है कि प्रदेश भर में हुए इस कथित घोटाले का रिकार्ड सील कर दिया गया है। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि रिकार्ड से किसी भी सूरत में छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। इस मामले में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) को भी प्रतिवादी बनाया गया था, लेकिन उसने कहा है कि नियमानुसार एफआईआर के बगैर जांच शुरू नहीं की जा सकती, हालांकि बेंच ने कहा है कि यदि जांच का निर्देश दिया जाए तो जांच करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उधर सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। हरियाणा सरकार, ईडी एवं सीबीआई के वकीलों ने मौखिक रूप में यह जानकारी बेंच को दी है, लेकिन अब बेंच ने लिखित जवाब मांगते हुए सुनवाई 30 मई तक स्थगित कर दी है। उल्लेखनीय है कि याचिका में आरोप है कि इस मामले को दबाया जा रहा है, यह करीब एक लाख करोड़ रुपए का घोटाला है और बड़ी बिल्डर कंपनियों ने सरकार को चूना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed