फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vat increase all goods at chandigarh

बुरी खबर: चंडीगढ़ प्रशासन ने बढ़ाया वैट, सबकुछ महंगा

Sat, 12 Dec 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Dec 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
vat increase all goods at chandigarh

नए साल से पहले ही यूटी प्रशासन ने विभिन्न वस्तुओं पर वैट में बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की है। शहरवासियों को अब पेट्रोल, ऑटोमोबाइल सहित 6 आइटम पर 1 से 4. 47 फीसदी अधिक वैट देना होगा।

विज्ञापन


वैट बढ़ाए जाने से यूटी प्रशासन की करोड़ों की आमदनी बढ़ेगी। पंजाब और हरियाणा के लगातार वैट बढ़ाने के दबाव के चलते यूटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। पेट्रोल की कीमतों में 2.10 रुपये तक इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार से ही वैट की नई दरें लागू हो जाएंगी। यूटी प्रशासन द्वारा नए नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल पर वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 24.74 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांडेड प्रीमियर पेट्रोल पर वैट 22 फीसदी के साथ 2 प्रतिशत बढ़ाया गया है। लोगों के लिए गाड़ियां खरीदनी महंगी पड़ेगी। ऑटोमोबाइल पर वैट को 12.5 से बढ़ाकर 13.2 (0.7 फीसदी) कर दिया गया है। यूटी प्रशासन ने चावल, गेहूं और धान पर भी वैट को 1 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इन तीनों आइटम पर वैट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी किया गया है।

आइटम............पुराना रेट............नया रेट

पेट्रोल............20............24.74 (22 ब्रांडेड)
ऑटोमोबाइल............12.5............13.2
कोयला............4............5
चावल............4............5
गेहूं............4............5
धान............4............5
(नोट- रेट में बढ़ोतरी प्रतिशत में है।

कोट
वैट बढ़ाने का फैसला प्रशासन ने लिया है। इस मामले में प्रशासक से भी मंजूरी ली गई है।
सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव यूटी।

5 हजार से एक लाख रुपये तक महंगी हुई कारें

vat increase all goods at chandigarh

आप अगर आने वाले दिनों में कार लेने की सोच रहे है तो अब आपको इसके अधिक रुपये चुकाने पड़ेंगे। यूटी प्रशासन ने ऑटोमोबाइल्स पर वैट 12.5 से बढ़ाकर 13.2 प्रतिशत कर दिया है।

इससे आम कारों से लेकर लग्जरी कारें 5 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक महंगी हो जाएंगी। वैट बढ़ाने का फैसला यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को ही लिया है। इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। शनिवार से बढ़ा हुआ मूल्य वसूला जाएगा। लगातार बढ़ती महंगाई के दौर में प्रशासन के वैट बढ़ाने से मध्यम वर्गीय जनता पर इसका खासा असर पड़ेगा।

प्रशासन के फैसले के बारे में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि यह फैसला गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही कोशिश की जाएगी की कि इसे लागू न होने दिया जाए। इसके लिए सभी ऑटो मोबाइल्स कंपनी मालिक और एजेंसी संचालक मिलकर प्रशासन के सामने विरोध जताएंगे।

कारों के दाम में अंतर
मॉडल......................कीमत में इजाफ अनुमानित

आल्टो-800......................2 से 4 हजार रुपये
स्विफ्ट......................3500 से 6500 रुपये
स्विफ्ट डिजायर......................5500 से 7500 रुपये
आई-20......................4 से 6000 रुपये तक
आई-10......................3 से 4 हजार रुपये तक

नोट- सभी कारों के दामों में वृद्धि बेस मॉडल के रेट पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed