फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vande Bharat train will run between Amritsar and Delhi from Saturday

Punjab News: आज अमृतसर से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अयोध्या से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Dec 2023 12:03 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या से छह वंदे भारत रेलगाड़ियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से एक वंदे भारत रेलगाड़ी अमृतसर से दिल्ली के मध्य चलेगी। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन
Vande Bharat train will run between Amritsar and Delhi from Saturday
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से अमृतसर के बीच वंदे भारत ट्रेन 30 दिसंबर यानी आज से शुरू होने जा रही है। रेलवे और अमृतसर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। इस ट्रेन के कोच दुल्हन की तरह सजकर तैयार हैं। पहले दिन इस गाड़ी में सभी मुसाफिरों को दिल्ली तक मुफ्त सफर करने को मिलेगा। शनिवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यह ट्रेन रवाना होगी। बाकी दिनों में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

विज्ञापन


आम लोग एक जनवरी 2024 से ही इसमें सफर कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुक्रवार देर रात तक अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मुकम्मल कर ली गई हैं। वंदे भारत गाड़ी के लिए वॉशिंग लाइन नंबर पांच को तैयार किया गया है। बता दें कि अमृतसर से रवाना होकर यह ट्रेन 9:26 बजे जालंधर कैंट, 10.16 बजे लुधियाना, 11.34 बजे अंबाला और 1.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से यह गाड़ी 3:15 बजे रवाना होगी और 8:35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस भी रोजाना दिल्ली से अप-डाउन करती है। इस गाड़ी में कुल छह घंटे का समय लगता है जबकि वंदे भारत में यही सफर पांच घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। उद्घाटन वाले दिन यानी शनिवार को यह गाड़ी अमृतसर से 11:15 बजे चलकर 11:42 बजे ब्यास, 12:14 बजे जालंधर कैंट, 12:26 बजे फगवाड़ा, 13:04 बजे लुधियाना, 14:23 बजे अंबाला कैंट और 17:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ऑनलाइन दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या से छह वंदे भारत रेलगाड़ियों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें से एक वंदे भारत रेलगाड़ी अमृतसर से दिल्ली के मध्य चलेगी। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी। यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को इस गाड़ी का संचालन नहीं होगा। अमृतसर में उद्घाटन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचेंगे। रेलवे ने करीब 100 वीआईपी को निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed