फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Valuables stolen from the house of a woman who had gone to Australia, crime cell caught a minor and a young man

Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया गई महिला की कोठी से कीमती सामान उड़ाया, क्राइम सेल ने नाबालिग और एक युवक को दबोचा

Tue, 08 Oct 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Valuables stolen from the house of a woman who had gone to Australia, crime cell caught a minor and a young man
चंडीगढ़। सेक्टर-21सी में ऑस्ट्रेलिया गई महिला की कोठी में चोरों ने कई कीमती सामान उड़ा लिया। 24 घंटे में ही जिला क्राइम सेल की टीम ने चोरी की वारदात को सुलझाते हुए 10 साल के नाबालिग और एक युवक को धर दबोचा। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। सेक्टर-19 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहाली के गांव धर्मगढ़ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह करीब दो साल से सेक्टर-21सी में नीना चोपड़ा के पास ड्राइवर की नौकरी करता है। कुछ महीनों पहले उनकी मालकिन ऑस्ट्रेलियां गई हुई हैं। उनका बेटा अरुण चोपड़ा मोहाली में रहते हैं। कोठी में पहले फ्लोर पर किराएदार रहता है। उसने रविवार को फोन कर बताया कि कोठी में पिछली साइड खिड़की के शीशे टूटे हुए हैं। इसके बाद शाम को वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर में सारे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने अपनी मालकिन को वीडियो कॉल कर घर में चोरी की सूचना दी और उन्हें पूरे घर के हालात दिखाए। महिला के बताए अनुसार कमरे में एक एप्पल का आई पैड, एक एप्पल-7 प्रो मोबाइल फोन, लैपटॉप व बाथरूमों की सारी टूटियां गायब थीं। इसके बाद सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोठी में सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

वहीं, क्राइम सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक व नाबालिग चोरी का सामान लेकर घूम रहे हैं और इसे बेचने की फिराक में हैं। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेम सागर उर्फ बरैती निवासी गांव गढ़ा थाना नसीराबाद जिला बरेली (यूपी) व सेक्टर-25 शूटिंग रेंज के पास से करीब 10 साल के एक किशोर को पकड़ा। जांच के दौरान उनके कब्जे से सोनी का लैपटॉप, एक लैपटॉप आसुस का, एक मिनी एचपी लैपटॉप, एक आईपैड एप्पल, एक आईफोन एप्पल, एक वायरलेस माउस इंटेक्स, एक म्यूजिक सिस्टम और बाथरूम के नौ टूटियां और एक गैस सिलिंडर बरामद किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेम सागर के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग होने के दौरान सेक्टर-17 थाने में चोरी का एक मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed