फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Valentines Day 2019: Ezar-e-Ishq, then just take care.otherwise police-like story will be created

Valetines Day: इजहार-ए-इश्क करें, तो जरा संभल कर...वरना इस पुलिस वाले जैसी कहानी बनेगी

Thu, 14 Feb 2019 11:28 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: shubham Updated Thu, 14 Feb 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2019: Ezar-e-Ishq, then just take care.otherwise police-like story will be created
valentines day 2019 - फोटो : Twitter
आज वैलेंटाइन डे पर इजहार-ए-इश्क करने की सोच रहे हैं, तो जरा संभल कर। वरना इस पुलिस वाले जैसी कहानी बनेगी और ऐसी किरकिरी होगी कि समझ नहीं पाएंगे क्या करें क्या नहीं। दरअसल, वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे पर एक महिला हेड कांस्टेबल के मोबाइल पर मैसेज भेजकर प्यार का इजहार करना थाना मुंशी को मंहगा पड़ गया।
विज्ञापन


महिला हेड कांस्टेबल के परिजनों को जब मुंशी की हरकत की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आला अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सेक्टर-39 थाने में तैनात मुंशी को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि वेलेंटाइन वीक के तहत 11 फरवरी के दिन प्रपोज-डे पर सेक्टर-39 थाने में तैनात मुंशी ने महिला पुलिसकर्मी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उससे अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान मुंशी द्वारा भेजे गए मैसेज को महिला पुलिसकर्मी के घरवालों ने पढ़ लिया। परिजनों ने जब महिला पुलिसकर्मी से मैसेज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे नहीं पता कि आखिर मुंशी ने उसे मैसेज क्यों भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के मैसेज को भेजना महिला पुलिसकर्मी और उसके परिजनों को नागवार गुजरी। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी। मामला संज्ञान आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद यूटी पुलिस विभाग ने मुंशी को फौरन लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया। मामले में आला अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले सेक्टर-17 में तैनात था आरोपी मुंशी

सूत्रों के अनुसार, यह बात सामने आई कि आरोपी मुंशी पहले सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में तैनात था। हाल ही में उसे सेक्टर-39 थाने का मुंशी बनाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
हाल ही में बापूधाम चौकी इंचार्ज पर एक युवती ने रात में जबरन बात करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि एसआई नवीन कुमार ने उसके व्हॉटसएप पर मैसेज भेजकर उसे तंग करता है। इसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए नवीन को लाइन हाजिर कर दिया था। इस घटना के बाद भी मुंशी ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed