फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Valentine Week, Hug Day, Lovers Day

हग डे आजः अपनों को कुछ यूं दीजिए जादू की झप्पी

Wed, 12 Feb 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Valentine Week, Hug Day, Lovers Day
आज है वैलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी 'हग डे'। यानी अपने प्यार को गले लगाने का दिन। उसने अपनेपन का एहसास दिलाने का दिन। उसे ये जताने का दिन कि देखो, तुम मेरी सांसों में बसते हो या बसती हो। 'हग' अपने लवर को प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। गले लगने या लगाने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है।
विज्ञापन


'आके तेरी बांहों में, हर शाम लगे सिंदूरी
मेरे मन को महकाए, तेरे मन की कस्तूरी'


वैसे जरूरी नहीं कि ये दिन सिर्फ लवर्स के लिए है। आप अपने सगे-संबंधियों को, दोस्तों को प्यार से गले लगाकर उन्हें अपनेपन का एहसास करा सकते हैं। दूसरे शब्दों में इसे जादू की झप्पी कहते हैं। इस जादू की झप्पी में ऐसा जादू होता है कि पराया एक पल में अपना बन जाता है और अपने दिल के और करीब आ जाते हैं। गम हो या खुशी, हार हो या जीत, हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए 'हग' का ही सहारा लेते ही हैं। कोई अपना अगर प्यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। कुछ ऐसा ही प्यार और अपनापन भर एहसास होता है इस 'जादू की झप्पी' में।
विज्ञापन


तुम्हारी बांहों में मुझे मिल गईं हैं जन्नतें सारी
खुदा से कह दूं जरा, वो अपनी जन्नतें अपने पास रखे...

गले लगाने से सिर्फ प्यार को ही बढ़ावा नहीं मिलता है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी मेन्टेन रहता है। अगर ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने या लगाने से वो कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिंदगी रहे या फिर मौत हो नसीब
मेरे तो दोनों जहां तेरी बाहों में है।'


फिर भी आज के दिन को लवर्स के नाम किया गया है। ये दिन हैं भी उन्ही का। ऐसे में अगर दिलबर साथ हो, आप उसकी बांहों में हो तो फिर जिंदगी रहे न रहे, चाहे मौत आ जाए, परवाह किसे होगी, क्योंकि अलग होने का तो सवाल ही नहीं है।

अब आपको बता दिए जाएं प्यार को गले लगाने या लगने के लिए कुछ टिप्स :

- पहले आई कॉन्टेक्ट बनाएं और थोड़ा मुस्कुराकर हग करें।

- ध्यान रखें कि हग न ज्यादा टाइट हो और न ज्यादा लूज।

- कोशिश करें कि हग थोड़ा लंबा हो।

- पहले खुद हग लूज करने की पहल न करें।

- लड़कियों को गले में हाथ डालकर हग करना चाहिए।

- लड़कों के लिए कमर में हाथ डालकर हग करना सही तरीका है।

तो देर किस बात की, दे डालिए अपने अपनों को एक प्यार और अपनेपन से भरी जादू की झप्पी। जता दीजिए उन्हें कि कितनी इंपोर्टेंस रखते हैं वो आपके लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed