{"_id":"75fe2f5561ae2ac1112e159316c358e5","slug":"valentine-day-special-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर पुलिस की होगी कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर पुलिस की होगी कड़ी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर गेड़ी रुट, कालेज और यूनिवर्सिटी में पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। मनचलों को काबू करने के लिए सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के लिए सुरक्षा इंतजाम को लेकर बुधवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने निर्देश जारी किए कि अपने-अपने एरिया में कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए। ताकि कोई छेड़छाड़ की घटना न हो सके। इसके अलावा कालेजों और यूनिवर्सिटी में पुलिस की अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाए। यहीं नहीं गेड़ी रुट को पुलिस वन-वे करेगी। इसके लिए पुलिस ने पूरी योजना बना ली है।
विज्ञापन
एसएसपी ने सभी कालेजों, शिक्षण संस्थानों और मार्केट में पीसीआर और बीट बाक्स के जवान तैनात करने के निर्देश जारी किए हैं।