{"_id":"0d41ec279dd4db3bbfb3657fc8a5e3ed","slug":"valentine-day-special-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी वेलेंटाइन को दीजिए ताजमहल का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी वेलेंटाइन को दीजिए ताजमहल का तोहफा
अरविंद बाजपेयी/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Feb 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपनी वेलेंटाइन को वेलेंटाइन डे के मौके पर ताजमहल भी तोहफे के रूप में दे सकते हैं। ऐसा ताजमहल जिसकी खुशबू उसको आपका दीवाना बना देगी। यहां बात हो रही है ताजमहल गुलाब की।
विज्ञापन
यह स्पेशल किस्म का गुलाब है जो कि हिमाचल से आया है। हिमाचल के सिरमौर बेल्ट से आया यह गुलाब पालीहाउस में स्पेशल तैयार किया जाता है।
इस गुलाब की पत्तियों का साइज बड़ा होता है और देखने में काफी खुबसूरत लगता है। वेलेंटाइन डे के मौके पर ताजमहल की यह अनूठी किस्म लेकर आए हैं सेक्टर-35 के लोरिस्ट ड्यू ड्राप्स।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के मौके पर चंडीगढ़ में गुलाबों की करीब दस किस्म सजी है। रेड रोज को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सेक्टर-35 ड्यू ड्राप्स के मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि गुलाब हिमाचल, पुणे, बंगलूरू और कोलकाता से मंगाया गया है। वेलेंटाइन के लिए के लिए सिटी में तीन लाख से ज्यादा गुलाब मंगाए गए हैँ। जिनको स्पेशल ट्रीटमेंट देकर सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-35 दिशा लोरिस्ट के मालिक राजेश के अनुसार वेलेंटाइन पर पीले, लाल और सफेद रंग के गुलाबों की डिमांड भी रहती है। इसीलिए उन्होंने हरेक किस्म को तवज्जो दी है।
महंगा हुआ गुलाब
तीन साल के दौरान गुलाब के रेट्स में दोगुनी वृद्धि हो गई है। इसका कारण है ट्रांसपोर्टेशन और अन्य कीमते बढ़ी हैं।
वर्ष 2014 30
वर्ष 2013 20
वर्ष 2012 15
हार्ट शेप के बुके की डिमांड
ट्राइसिटी के लोरिस्ट हार्ट शेप बुके ज्यादा बनवा रहे हैँ। इसके लिए लोरिस्टों ने एक अलग से टीम तैयार की है। ट्राइसिटी में करीब सौ लोरिस्ट हैं। हरेक लोरिस्ट के पास पांच कारीगर ज्यादा हैँ।
बुके की कीमत
नार्मल-150
मीडियम-800
बड़ा-2000