फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   vadra land deal, justice dhingra, justice dhingra commision, justice dhingra commision report

वाड्रा लैंड डील: ढींगरा आयोग की रिपोर्ट तो आ गई, अब आगे क्या?

Fri, 02 Sep 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
vadra land deal, justice dhingra, justice dhingra commision, justice dhingra commision report
vadra dhingra
चंडीगढ़। वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील को लेकर जस्टिस एसएन ढींगरा की रिपोर्ट तो आ गई है, अब आगे क्या होगा?
विज्ञापन


रिपोर्ट के हरियाणा सरकार के पास आने के बाद अब सरकार को आलाकमान के फैसले का इंतजार है। मामला बड़ा होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की इजाजत के बगैर रिपोर्ट सुर्खियों में लाने के लिए प्रदेश सरकार को पहले इजाजत लेनी होगी। 

हरियाणा में रिपोर्ट को लेकर दबाव की सियासत शुरू हो चुकी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां इसे राजनीतिक दुर्भावना बताया है। वहीं वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि दिक्कत है तो कांग्रेसी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं।
विज्ञापन


इसके अलावा वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील पर जांच पर प्रदेश की अफसरशाही में खलबली मची हुई है। चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में दिनभर इसी रिपोर्ट को लेकर चर्चाओं तथा अफवाहों का बाजार गर्म रहा। अधिकारियों में इस रिपोर्ट के बाद संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट उजागर होने का पूरा देश को शिद्दत से इंतजार

vadra land deal, justice dhingra, justice dhingra commision, justice dhingra commision report
डीएलएफ वाड्रा लैंड डील पर जस्टिस ढींगरा की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल में आईएएस अशोक खेमका ने सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा तथा डीएलएफ के बीच हुए कथित जमीन घोटाले को सार्वजनिक किया था। सत्ता परिवर्तन के बाद चौतरफा घिरी हरियाणा सरकार ने वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील की जांच के लिए जस्टिस एसएन ढींगरा की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था। इसकी रिपोर्ट उजागर होने का पूरा देश शिद्दत से इंतजार कर रहा है।

खेमका ने ट्वीट कर उठाए सवाल
चंडीगढ़। जस्टिस ढींगरा की रिपोर्ट आने केबाद आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट कर अदले का बदला (एवज) में कौन सा काम हुआ उस पर उंगली उठाई है। उनके ट्वीट से साफ है कि इस डील के बदले में कौन सा काम हुआ, यह गुत्थी सुलझनी जरूरी है। खेमका ने अपने ट्वीट में उसी भाषा का प्रयोग किया है, जो भाजपा ने चुनाव से पहले दामाद श्री नाम की पुस्तक में किया था। स्वीटहार्ट डील और क्विड प्रो क्यू जैसे शब्द उसी किताब का हिस्सा हैं। इससे पहले किए गए ट्वीट में खेमका ने स्वीटहार्ट डील शब्द का प्रयोग किया था।

यह है ट्वीट
------------
डील्स लाइक डीएलएफ स्काईलाइट आर क्विड क्यू प्रोऑफ समथिंग एल्स, नॉट द अदर वे। द समथिंग एल्स मस्ट बी अनरेवल्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed