फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vadra DLF Land Deal Issue in Haryana Assembly Session

विधानसभा में गूंजा वाड्रा लैंड डील का मुद्दा

Wed, 05 Nov 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
Vadra DLF Land Deal Issue in Haryana Assembly Session

वाड्रा लैंड डील जांच मामले में चुप्पी साधे बैठी भाजपा सरकार पर सदन में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने जांच के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन


इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि राबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट को लाभ देने के लिए पिछली सरकार ने रातोरात रद्दों बदल कर वाड्रा की कंपनी को लाभ पहुंचाया है।

हालांकि भाजपा ने इस मामले को राज्यपाल के अभिभाषण की ओर मोड़ने का प्रयास किया लेकिन अभय चौटाला जांच के मसले पर अड़े रहे।

इसके बाद राजस्व और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे हर जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

कैग ने भी गलत ढंग से लाभ पहुंचाने की बात कही

Vadra DLF Land Deal Issue in Haryana Assembly Session

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार अपने एक-एक वादे पर कायम हैं। जांच हमारी सरकार की कमिटमेंट है। आज सिर्फ अभिभाषण पर चर्चा की जाए।

अभय चौटाला ने कहा कि कैग ने भी इस बात पर मुहर लगाई है कि 44 करोड़ का यह लाभ गलत ढंग से पहुंचाया गया है। इस रकम को वसूला जाए। सरकार इस मामले में पूरी जांच करवाए।

साथ में यह भी स्पष्ट करें कि जांच किस एजेंसी से कराई जाएगी। चौटाला ने इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि शर्मा ने शपथ ग्रहण के बाद सिटिंग जज से इस मुद्दे की जांच कराने की बात कही थी।

इसके अलावा उन्होंने अनिल विज को भी चर्चा में शामिल किया। अभय ने कहा कि पिछले सदन में इन मुद्दों पर अनिल विज भी इनेलो विधायकों की हां में हां मिलाते थे।

किसानों की जमीन बेचने का भी लगाया आरोप

Vadra DLF Land Deal Issue in Haryana Assembly Session

अभय चौटाला ने मानेसर, कुंडली और एसईजेड के नाम पर अलॉट की गई जमीनों का भी विस्तृत ब्योरा सदन के पटल पर रखकर इन मामलों की भी जांच की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली विधानसभा में पार्टी ने ऐसे भ्रष्ट कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की सीडी देकर उनके भ्रष्टाचार का खुलासा किया था लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें नेम कर दिया। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि किसानों की जमीन पिछली कांग्रेस सरकार ने कौड़ियो के भाव बेची है।

जांच के लिए तैयार

अभय चौटाला के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो भी किया है पालिसी के तहत किया है। मैं सदन के अंदर यह कह रहा हूं कि किसी भी बिल्डर को एक इंच का फायदा नहीं दिया। सरकार यदि निष्पक्ष जांच करवाती है और दोषी पाए जाते हैं तो वे कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

सरकार के जवाब के बाद आगे की रणनीति तय होगी

Vadra DLF Land Deal Issue in Haryana Assembly Session

सदन के बाहर प्रेस लॉबी में अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में उम्मीद जताई कि भूमि घोटाले संबंधी सभी मामलों की भाजपा सरकार जांच करवाएगी। बुधवार को सदन के नेता के जवाब के बाद ही पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

शपथ ग्रहण के बाद कई मंत्रियों ने कही थीं जांच कराने की मांग
हरियाणा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बाद ही कैप्टन अभिमन्यु, रामबिलास शर्मा और अनिल विज जैसे नेता वाड्रा लैंड डील मामले में जांच की बात कह चुके हैं।

जिसके बाद केबिनेट की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि हम बदले की भावना से कोई काम नहीं करेंगे। कानून अपना काम करेगा। हमारा एजेंडा पहले प्रदेश की जनता के हित के कार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed