{"_id":"609061118ebc3ea1d903e5f7","slug":"vaccination-stopped-in-private-hospitals-of-chandigarh-chandigarh-news-pkl4122869172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के निजी अस्पतालों में टीकाकरण बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने निजी अस्पताल संचालकों को टीके की बची हुई खुराक विभाग को लौटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि अब निजी अस्पतालों को टीका खरीदकर लगाना होगा। स्वास्थ्य विभाग टीके की आपूर्ति नहीं करेगा। वहीं, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएस बेदी ने बताया कि टीके की आपूर्ति करने वाली कंपनी का कहना है कि अगले 6 महीने तक आपूर्ति नहीं हो सकती।
4256 लोगों ने लगवाया टीका
सोमवार को शहर के 49 केंद्रों पर 4256 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र के 1746 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। 195 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली व 175 को दूसरी खुराक लगाई गई। अग्रिम पंक्ति के 123 कर्मचारियों को पहली व 158 को दूसरी खुराक लगाई गई, जबकि 45 से 60 साल के बीच के 1746 लाभार्थियों ने पहली खुराक लगवाई। 45 से 60 साल के बीच के गंभीर रूप से बीमार 385 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई गई, जबकि 60 साल से ऊपर के 696 लाभार्थियों ने पहली व 778 ने दूसरी खुराक लगवाई।