{"_id":"609df7048ebc3ed7022b7ea8","slug":"vaccination-of-age-group-18-44-started-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 18+ का टीकाकरण शुरू: वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें, अगले आठ दिन की बुकिंग फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 18+ का टीकाकरण शुरू: वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें, अगले आठ दिन की बुकिंग फुल
Fri, 14 May 2021 09:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 May 2021 09:36 AM IST
सार
22 तारीख तक की बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार से प्रतिदिन सुबह 10 बजे स्लॉट खोले जाएंगे। प्रतिदिन 1000 लाभार्थियों की बुकिंग की जाएगी। लेकिन उन्हें अगली डेट 23 मई से क्रमशः अगली डेट की मिलती जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी युवाओं की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हो गया। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के पहले दिन युवाओं में टीका लगवाने को लेकर गजब उत्साह देखने को मिला। इससे पहले पहले दिन के सत्र के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे से स्लॉट की बुकिंग शुरू की गई। महज 30 मिनट में 8000 लोगों ने स्लॉट बुक कर लिए।
विज्ञापन
शहर में बनाए गए सात अलग-अलग सेंटरों पर सुबह 8 बजे से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी। केंद्र के बाहर तक लंबी कतार लग गई। सुबह 9 बजे टीकाकरण शुरू किया गया। टीका लगवाने के बाद युवा बेहद खुश नजर आए । उनका कहना है कि अब वे कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा कर खुद को सुरक्षित कर चुके हैं। मानक के अनुसार तय तिथि पर वो दूसरी खुराक भी जरूर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर टीकाकरण के लिए नहीं किया जाएगा रजिस्ट्रेशन
निदेशक स्वास्थ्य डॉ़ अमनदीप सिंह ने बताया कि 22 तारीख तक की बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार से प्रतिदिन सुबह 10 बजे स्लॉट खोले जाएंगे। प्रतिदिन 1000 लाभार्थियों की बुकिंग की जाएगी। लेकिन उन्हें अगली डेट 23 मई से क्रमशः अगली डेट की मिलती जाएगी। डॉ़ कंग ने बताया कि अगर बुकिंग कराने वाला लाभार्थी अपनी बुकिंग कैंसिल करा देते हैं तो उनकी जगह पर वेटिंग वाले लाभार्थी को मौका मिल जाएगा। लेकिन बिना बुकिंग के मौके पर पंजीकरण की सुविधा किसी भी हाल में प्रदान नहीं की जाएगी।
18 से 44 साल वालों को यहां लग रहा टीका
सेक्टर 45 सरकारी स्कूल, मलोया डिस्पेंसरी, मनीमाजरा सरकारी स्कूल, पीजीआई , जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16 और पीयू डेंटल कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 18 से 44 साल के बीच के लाभार्थियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है।