{"_id":"62398261a064073461421e966ff22d83","slug":"ut-police-will-have-their-lab-for-offenders-fingerprint","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों का फिंगरप्रिंट अब यूटी पुलिस की अपनी लैब में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों का फिंगरप्रिंट अब यूटी पुलिस की अपनी लैब में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
अपराधियों के फिंगरप्रिंट का रिकार्ड अब चंडीगढ़ पुलिस अपनी लैब में रखेगी। इसके लिए प्रशासन ने चंडीगढ़ पुलिस को फिंगरप्रिंट लैब बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
यह लैब सेक्टर-26 पुलिस लाइन में बनाई जाएगी। लैब में फिंगरप्रिंट इकट्ठा करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को ट्रेनिंग कोर्स भी करवाया जाएगा।
फिल्लौर लैब में जमा करवाते हैं फिंगरप्रिंट
चंडीगढ़ में वारदात की जगह से लिए जाने वाले फिंगरप्रिंट का मिलान करवाने के लिए अभी फिल्लौर फिंगरप्रिंट लैब में जाना पड़ता है। इसमें समय काफी लगता था।
पुराना रिकार्ड भी लाएगी पुलिस
पुलिस पहले तो पकड़े गए अपराधियों का रिकार्ड अपनी लैब में इकट्ठा करेगी। उसके बाद पुलिस धीरे-धीरे फिल्लौर से अपराधियों के फिंगरप्रिंट का रिकार्ड लाएगी।