{"_id":"58b5b1b04f1c1b44598314ad","slug":"ut-police-once-again-surrendered-in-a-high-profile-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकांक्ष मर्डर: हाईप्रोफाइल मामले में यूटी पुलिस ने एक बार फिर किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकांक्ष मर्डर: हाईप्रोफाइल मामले में यूटी पुलिस ने एक बार फिर किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की बीएमडब्ल्यू से रौंदकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण की आस लगाए बैठी यूटी पुलिस ने अब खुद ही सरेंडर कर दिया है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है पुलिस द्वारा मामले के 19 दिन बाद ही जिला अदालत में बलराज को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी देना।
इससे साफ लगता है कि पुलिस बलराज को पकड़ पाने की अब कोई कोशिश नहीं करना चाहती। बल्कि जल्द से जल्द सेक्टर 3 थाना पुलिस बलराज को कोर्ट से भगोड़ा घोषित करवाकर अपने गले का फंदा उतारकर भगोड़े पकड़ने वाले सेल के गले में डालना चाहती है।
हाई प्रोफाइल मामला सुलझा पाने में इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी की एक बार फिर नाकामी सामने आई है। इससे पहले नेशनल शूटर सिप्पी सिद्धु हत्या का मामला भी इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी के पास था। उस समय वो सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन की एसएचओ थीं। उस मामले में भी पूनम दिलावरी हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई थी। हत्या के करीब तीन महीने बाद सिप्पी के परिजनों की मांग पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

सिप्पी सिद्धु मामले में भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी
वहीं, इस मामले में सूत्रों का कहना है कि बलराज देश से बाहर निकल गया है। यदि बलराज विदेश भागने में कामयाब रहा है तो इसके लिए भी सीधे सीधे मामले की जांच कर रही एसएचओ व अन्य पुलिस अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। जब अकांक्ष ने पीजीआई में वारदात के अगले दिन दम तोड़ा, उसके अगले दिन जा कर पुलिस ने देश के एयरपोर्ट पर आरोपियों के लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।
जबकि घटना के पहले दिन से ही अकांक्ष के परिजन व दोस्त कह रहे थे कि अगर आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो वो विदेश भाग सकते हैं। ऐसे में घटना के 48 घंटों बाद लुक आउट सर्कुलर जारी न करना बलराज को विदेश भागने के लिए पूरा समय देने जैसा था। पुलिस कुछ दिन पहले तक मान के चल रही थी कि बलराज सरेंडर कर देगा। अब पुलिस को अहसास हो गया है कि बलराज उनके हाथ आने वाला नहीं है।
गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में बलराज के साथी हर मेहताब उर्फ फरीद को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुई बीएमडब्ल्यू कार भी पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से बरामद कर चुकी है। कार को सीएफएसएल टीम जांच के लिए अपने साथ भी ले जा चुकी है।
आरोपी बलराज को भगौड़ा घोषित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। साथ ही उसको पकड़ने के लिए भी टीमें गठित कर पंजाब व हरियाणा में छापेमारी की जा रही है। लेकिन आरोपी का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
रामगोपाल ,डीएसपी सेंट्रल