फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT police constable shoots himself with official pistol, dies

Chandigarh News: यूटी पुलिस के सिपाही ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 30 May 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
UT police constable shoots himself with official pistol, dies
चंडीगढ़। धनास पुलिस कॉम्प्लेक्स में वीरवार रात साढ़े 9 बजे यूटी पुलिस के सिपाही कैलाश ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली। वीआईपी सिक्योरिटी में तैनात कैलाश मूलरूप से भिवानी का रहने वाला था। घटना से पहले रात 9:22 बजे कैलाश ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाया। इसमें लिखा... हर एक खुशी सो गई, जिंदगी सो गई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी उदय पाल और सारंगपुर थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों कैलाश की ड्यूटी जिला अदालत में चल रही थी। कैलाश की पत्नी हाउस वाइफ है। कैलाश पुलिस कॉम्प्लेक्स के टावर नंबर 13 की छठी मंजिल पर फ्लैट नंबर 310 में रहता था। कैलाश के खुद को गोली मारने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने जुटी है कि आत्महत्या का कारण तनाव था या कुछ और।
विज्ञापन


कैलाश ने घर में चला रखा था म्यूजिक
कैलाश के पड़ोस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वह नीचे सैर करने के लिए जा रहा था। कैलाश के घर में म्यूजिक चल रहा था। कैलाश की पत्नी अपने 8 साल के बेटे को पार्क में घुमाने गई थी। इसी बीच पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसने नीचे आकर कैलाश की पत्नी को बताया। जब पत्नी घर आई तो देखा कैलाश बेडरूम में लहूलुहान गिरा पड़ा था। उसके पास में सरकारी पिस्टल पड़ी थी। इसके बाद तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर ने कैलाश को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पत्नी से वजह जानने की कोशिश की लेकिन वह पति की मौत के सदमे में थी और बेहोशी हालत में थी। फॉरेंसिक और सीएफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही थी। इस दौरान कमरे से बाहर लिफ्ट तक फर्श पर पुलिस मुलाजिमों के खून से सने जूतों के निशान छप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
सारंगपुर थाने के जांच अधिकारी एएसआई नरवीर सिंह का कहना है कि घर में किसी तरह के झगड़े की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी मौके से बरामद नहीं हुआ है। कैलाश ने सरकारी पिस्टल से खुद को शूट किया है। पुलिस आसपास रहने वाले पुलिसकर्मियों से बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed