फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Cricket Association and Minerva Cricket Club started with a win

Chandigarh News: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और मिनर्वा क्रिकेट क्लब ने जीत से किया आगाज

Sun, 21 Sep 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
UT Cricket Association and Minerva Cricket Club started with a win
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और मिनर्वा क्रिकेट क्लब ने 30वें अखिल भारतीय जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की। मुकाबलों का आयोजन सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम और महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व डीजीपी चंद्रशेखर, पूर्व आईएएस एवं संयोजक विवेक अत्रे, टूर्नामेंट के आयोजन सचिव कैप्टन सुशील कपूर और मैच रेफरी गौतम शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। रमन बिश्नोई ने 78 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों सहित सर्वाधिक 95 रन बनाए, शिवम भांबरी ने 28 रन, तुषार जोशी ने 26 रन और जसकीरत सिंह मेहरा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में भारतीय रिजर्व बैंक के गेंदबाज ऋषित सैनी ने 3 विकेट चटकाए, अंकित राजपूत और अमेय दांडेकर दोनों ने 2-2 विकेट लिए जबकि अली मुर्तजा ने 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाया। ज्योत छाया ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, राजेश बिश्नोई ने नाबाद 43 रन बनाए। सुमित कुमार ने 27 रन, चिरंजीवी ने 23 रन और कुलदीप हुड्डा ने 21 रन बनाए। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गेंदबाज विशु कश्यप ने 3 विकेट, रमन बिश्नोई और रोहित ढांडा दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के रमन बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दिन में दूसरा मुकाबला महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में भारत अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल के शानदार शतक और मात्र 59 गेंदों में 12 छक्कों और 8 चौकों सहित 121 रनों की बदौलत मिनर्वा अकादमी क्रिकेट क्लब ने दिल्ली रन स्टार क्रिकेट क्लब दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया।
मिनर्वा अकादमी क्रिकेट क्लब के यश ढुल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार महाजन क्रिकेट ग्राउंड के मालिक सुभाष महाजन, मोहाली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल भनोट और मैच रेफरी अमरजीत कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली रन स्टार क्रिकेट क्लब ने 49.3 ओवर में 179 रन बनाए। आदित्य वर्मा ने 56, अनमोल शर्मा ने 36 और शुभम दुबे ने नाबाद 23 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए मिनर्वा की ओर से कप्तान मयंक रावत ने 4 विकेट, हर्षित सैनी और गुरसिमरन सिंह दोनों ने 2-2 विकेट और अर्जुन रपारिया और सोहराब धालीवाल दोनों ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में मिनर्वा अकादमी क्रिकेट क्लब ने 183 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यश ढुल ने 59 गेंदों में 121 रन, अर्पित राणा ने 23 और अनुज रावत ने नाबाद 21 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए शुभम दुबे, अनमोल शर्मा और आदित्य वर्मा सभी ने 1-1 विकेट लिया।


रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का मुकाबला चंडीगढ़ के महाजन क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय रिज़र्व बैंक से होगा, जबकि भारतीय रेलवे का मुकाबला चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed