फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administrative officers cooperates with MSME conclave

एमएसएमई कॉन्क्लेव को मिला यूटी प्रशासन का सहयोग

Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
UT administrative officers cooperates with MSME conclave

लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को एमएसएमई कान्क्लेव-2016 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव के आयोजन में चंडीगढ़ प्रशासन की भी विशेष भागीदारी रही है। कॉन्क्लेव में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने भी शिरकत की। चंडीगढ़ के कुछ उद्यमियों को भी एमएसएमई अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि 2015 की इंडस्ट्रियल पॉलिसी में एमएसएमई पर चंडीगढ़ प्रशासन का काफी फोकस है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से कई प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे लघु उद्योग शुरू करने के इच्छुक युवाओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पहुंचे एडीसी कशिश मित्तल और स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर दानिश अशरफ ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा। साथ ही आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानिश अशरफ ने कहा कि उद्योग से जुड़ी समस्याओं को निपटाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है, साथ ही उद्योगपतियों को भी खुद आगे आना चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के साथ उसको संभालना भी जरूरी है। इंडस्ट्रियल एरिया को सुंदर बनाने के लिए उद्योगपतियों को अपनी इंडस्ट्री के आसपास खुद ख्याल रखने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

एडीसी कशिश मित्तल ने कहा कि अमर उजाला की ओर से एमएसएमई कॉन्क्लेव शुरू करना एक बेहतरीन प्रयास है। ऐसे प्रयासों से रोजगार बढ़ेंगे। युवाओं में अपना उद्योग लगाने का हौसला पैदा होगा।


उधर, कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) के प्रो. एसके चड्ढा ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा और कहा कि शहर में युवाओं के लिए एमएसएमई के तहत अधिक से अधिक अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed