फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administration will build Heritage Furniture Museum

हेरिटेज फर्नीचर का म्यूजियम बनाएगा यूटी प्रशासन

Sat, 16 Jan 2021 08:41 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
UT Administration will build Heritage Furniture Museum
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही नीलामी के प्रति लोगों को जागरूक करने और धरोहर की संभाल के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब उन्हें संग्रहालय में रखने की तैयारी कर ली है। सेक्टर-18 के गवर्नमेंट प्रेस में बन रहे विंटेज कारों के संग्रहालय की दूसरी तरफ हेरिटेज फर्नीचर व अन्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 के गवर्नमेंट प्रेस को संग्रहालय में तब्दील करने की योजना पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की है। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसलिए माना जा रहा है कि प्रशासक अपने कार्यकाल के खत्म होने से पहले इस संग्रहालय का उद्घाटन करना चाहते हैं। अगस्त में प्रशासक का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-18 गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के छह बड़े कमरों की दीवार तोड़कर एक हॉल बनाया जा रहा है। उसे विंटेज कार संग्रहालय का नाम दिया है। सभी कमरों का फर्श तोड़कर दोबारा से बनेगा। पूरी बिल्डिंग के अंदर-बाहर लैंडस्केपिंग और लाइटिंग का काम होगा। बाहर से ही संग्रहालय की झलक मिले, इस पर भी काम हो रहा है। वहीं, बिल्डिंग में दाखिल होते ही बाईं तरफ विंटेज कारों और बाइक का संग्रहालय होगा। ऐसी करीब 22 कारों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिन्हें यहां प्रदर्शित किया जाएगा। अगला सेक्शन हेरिटेज फर्नीचर का होगा। इसमें पियरे जेनरे का डिजाइन फर्नीचर व अन्य हेरिटेज वर्क प्रदर्शित होगा। ली कार्बूजिए व पियरे जेनरे के पत्र, मैनहोल कवर और कई अन्य वस्तुएं यहां प्रदर्शित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्रहालय बनाने के लिए प्रशासन ने केंद्र सरकार से ली थी इजाजत
गवर्नमेंट प्रेस में प्रिंटिंग प्रेस के बंद होने के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने यूटी प्रशासन को हेरिटेज आइटम सहेजने के लिए समर्पित संग्रहालय बनाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने भारत सरकार से इसकी मंजूरी ली थी। गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में अभी इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट, हाउस अलॉटमेंट और को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी रजिस्ट्रार जैसे सरकारी ऑफिस चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार अभी ये दफ्तर यहां से शिफ्ट नहीं होंगे। प्रशासन इन्हें चरणबद्ध तरीके से दूसरी जगह भेजेगा। इसके अलावा गवर्नमेंट प्रेस की बिल्डिंग में सामने की पार्किंग को भी शिफ्ट किया जाएगा। ऊपर हेरिटेज बिल्डिंग का बड़ा बोर्ड लगेगा। लैंडस्केपिंग ऐसी होगी, ताकि इसे देखने के लिए टूरिस्ट आकर्षित हों। पार्किंग एरिया में दशकों पुराना पेड़ भी है। इसको भी लाइटिंग से सुंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed