{"_id":"6aa9460a43629f45cb0348bf","slug":"haryana-delegation-attended-a-parliamentary-conference-in-south-africa-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1123999-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दक्षिण अफ्रीका में संसदीय सम्मेलन में शामिल हुआ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दक्षिण अफ्रीका में संसदीय सम्मेलन में शामिल हुआ हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में सोमवार देर शाम 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका प्रेसीडेंसी में मंत्री एम. रामोक्गोपा ने किया। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। इसमें विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा शामिल रहे। सम्मेलन 13 से 19 सितंबर तक चलेगा।
समारोह में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के महासचिव स्टीफन ट्विग ने संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रमंडल की महासचिव एस. अयोनकोर बोत्चवे व राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की चेयरपर्सन डॉ. सी. कलीला ने भी विचार रखे। नेशनल असेंबली की उपाध्यक्ष ए. लोटरिएट ने अंत में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इसके बाद रात्रिभोज का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति को दर्शाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।