फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ust 3 medicine in Sector 16 hospital Emergency

सेक्टर 16 अस्पताल की इमरजेंसी में सिर्फ 3 दवाएं

Fri, 25 Apr 2014 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
ust 3 medicine in Sector 16 hospital Emergency

सेक्टर 16 गवर्नमेंट हास्पिटल की इमरजेंसी में जीवन रक्षक दवाओं की जबरदस्त कमी है। वीरवार दोपहर तक इमरजेंसी में मात्र तीन दवाएं मौजूद थीं। इनमें दो बायोटिक और उल्टी की ही दवा शामिल थीं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पिछले दो महीने से इमरजेंसी में यही स्थिति बनी हुई है। छोटी-छोटी दवाओं के लिए मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ रहा है।

हैरानी इस बात की है कि दवाओं का नया टेंडर को अनुमति मिले दो से ढाई महीने बीत गए हैं, लेकिन अब तक  न तो इमरजेंसी में दवाएं पहुंच पाई और न ही ओपीडी सेंटर में।
विज्ञापन


ओपीडी सेंटर में आने वाले मरीजों को भी दवाओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कार्यवाहक मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सतबीर सिंह का कहना था कि दवाओं की खरीददारी जल्द शुरू हो जाएगी। वीरवार शाम को 22 दवाएं इमरजेंसी में पहुंच चुकी है। बाकी दवाएं भी जल्द आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ से ज्यादा दवाएं होनी चाहिए
नियम के मुताबिक सेक्टर 16 की इमरजेंसी में सौ से ज्यादा दवाएं होनी चाहिए। इन दवाओं में जीवन रक्षक, सर्जिकल आइटम्स, इंजेक्शन और अन्य दवाएं शामिल होती हैं। यहां पर दवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, क्योंकि यहां सभी मरीज इमरजेंसी में आते हैं।

मौजूदा समय में यहां पर सिप्लाक्स, नारफ्लाक्स (दोनों एंटीबायोटिक) और एमिडन दवा मौजूद थी। यहां दाखिल मरीजों ने बताया कि उन्हें दवाएं लेने के बाहर जाना पड़ता है।


सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यहां पर एक ही मेडिकल स्टोर है। यदि दवाएं न मिले तो मार्केट में जाना पड़ता है। दवाओं की काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में प्रशासन को कदम उठाना चाहिए। हास्पिटल में दवा सप्लाई का ठेका भी अलाट किया जा चुका है, लेकिन फर्म की ओर से दवा सप्लाई का काम काफी धीमे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed