{"_id":"64935efaa0c33b2b8602af76","slug":"used-to-sell-wheat-at-higher-prices-case-registered-against-depot-holder-chandigarh-news-c-87-1-pan1001-1446-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ज्यादा कीमतों पर बेचता था गेहूं, डिपो धारक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ज्यादा कीमतों पर बेचता था गेहूं, डिपो धारक पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अभयपुर गांव के डिपो धारक की ओर से गेहूं कार्ड धारक को देने के बजाए मार्केट में ज्यादा कीमतों पर बेचता था। मामले की सूचना मिलते ही सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड की टीम ने डिपो धारक पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान अभयपुर के डिपोधारक संतोष कुमार का स्टॉक मैच नहीं किया और करीब 20 क्विंटल गेहूं मौके पर कम मिला।
इसके बाद मौके पर फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी ने रिकॉर्ड के मुताबिक डिपो धारक के स्टॉक का मिलान किया। स्टॉक में गेहूं का मिलान नहीं मिलने के बाद फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण कौर की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ कमोडिटी एक्ट और धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड को सूचना मिली थी कि अभयपुर के डिपोधारक संजय जयसवाल और संतोष कुमार सरकारी अनाज मार्केट में ज्यादा कीमतों पर बेच रहे हैं। चेकिंग के दौरान संतोष जयसवाल का रिकॉर्ड के मुताबिक स्टॉक सही मिला था। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की इंस्पेक्टर प्रवीण कौर ने बताया कि चेकिंग के दौरान डिपो धारक संजय जयसवाल का स्टॉक सही मिला था लेकिन संतोष कुमार का स्टॉक रिकॉर्ड से नहीं मिला और 20 क्विंटल गेहूं कम मिला था। ब्यूरो