फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Urban Local Body Employees strike ends In Haryana

लोगों को राहतः 32 हजार कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति

Fri, 30 Aug 2019 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Urban Local Body Employees strike ends In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। बीते 27 अगस्त से 32 हजार निकाय कर्मचारी मांगों के पूरा न होने को लेकर हड़ताल पर थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से बैठक के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म कर दी। सात मांगों पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम तिगरा, उप महासचिव सुनील चिंडालिया व राजेंद्र सिनद ने बताया कि सुबह नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण के बीच बैठक हुई थी, जिसमें फायर सेवाओं से ठेका प्रथा समाप्त करने व सेवा सुरक्षा प्रदान करने सहित कुछ मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी। 

विज्ञापन

इसके बाद प्रधान सचिव ने दोबारा बुलावा भेजा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने खुद बातचीत की। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओं व खुल्लर के बीच वार्ता पंचकूला के रेड बिशप टूरिज्म कांप्लेक्स में हुई।

इन मांगों पर बनी सहमति

  • पालिका, परिषद और निगमों में लगे सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, फायर में लगे ड्राइवरों व फायरमैन को ठेका प्रथा से मुक्त कर विभाग के रोल पर रखा जाएगा।
  •  फायर कर्मचारियों के लिए सरकार लिखित गारंटी देगी कि उनको नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। 
  • समान काम समान वेतन पर केस टू केस विचार किया जाएगा ।
  •  सफाई कर्मचारियों को 15000 रुपये वेतन सालाना वेतन वृद्धि के साथ दिया जाएगा ।
  • 9 मई से 24 मई तक 16 दिन की हड़ताल के बाद अलग-अलग निगम, परिषद व पालिकाओं से निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेंगे।
  • 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2018 व 27 अगस्त से 30 अगस्त तक चली हड़ताल को भी ड्यूटी पीरियड माना जाएगा।
  •  पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारी, जिनके पास सफाई निरीक्षक का डिप्लोमा है। उन कर्मचारियों को सहायक सफाई निरीक्षक के पद पर नियुक्ति का मौका मिलेगा।
  •  सफाई दरोगा सिनियोरिटी से बनाए जाएंगे।
  • कच्चे सीवरमैन व सफाई कर्मचारियों को 10 लाख रुपये दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed