{"_id":"592fe8704f1c1bbf678b456c","slug":"upsc-topper-haryana-boy-himanshu-jail-left-goole-job-for-ias","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS बनने को इस शख्स ने किया वो काम, आप कहेंगे- बेटा तुम ही कर सकते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS बनने को इस शख्स ने किया वो काम, आप कहेंगे- बेटा तुम ही कर सकते हो
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
यूपीएससी 2016 टॉपर हिमांशु जैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शख्स पर आईएएस बनने का ऐसा जुनून सवार था कि एक बड़ा कदम उठा लिया, जानकर आप भी कहेंगे- बेटा ये काम तुम ही कर सकते हो। जी हां, ये हैं हरियाणा के जींद निवासी हिमांशु जैन।
हिमांशु ने सिविल सर्विस एग्जाम में 44वां रैंक हासिल किया है। हिमांशु के पिता पवन जैन दुकानदार हैं। जींद में स्कूलिंग के बाद हिमांशु ने आईआईटी, हैदराबाद से कंप्यूटर में एमटेक की। फिर हैदराबाद में ही गूगल में नौकरी जॉइन कर ली, लेकिन आईएएस अफसर बनने के लिए उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।

चाची ने आईएएस बनने का जज्बा मजबूत किया
यूपीएससी 2016 टॉपर हिमांशु जैन
हिमांशु ने कहा कि आईएएस की परीक्षा के लिए उनकी चाची मीनाक्षी जैन उन्हें अपने हॉस्पिटल में बिठाकर घंटों पढ़ाती थीं। उनका कहना है कि चाची ने उनके अंदर आईएएस बनने के जज्बे को मजबूत किया, जिसका नतीजा है कि उन्होंने यह एग्जाम पास कर ली।
उनके आईएएस बनने का केवल यही मकसद है कि समाज के युवाओं को कोई नई दिशा दे सकें। हिमांशु के पिता पवन जैन ने कहा कि डॉक्टर अनिल जैन ने आईआईटी की परीक्षा पास करने के बाद हिमांशु के अंदर आईएएस बनने के जज्बे को जिंदा रखा।