फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UPSC exam .. Agriculture and environment questions confuse the candidates

यूपीएससी परीक्षा.. कृषि व पर्यावरण के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Sun, 04 Oct 2020 09:49 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
UPSC exam .. Agriculture and environment questions confuse the candidates
एक अभ्यर्थी का तापमान चेक करते कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को हुई परीक्षा में कृषि और पयार्वरण से जुड़े लंबे सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा कर रख दिया। दूसरा पेपर में भी कम कठिन नहीं था। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इसमें पास होने लायक अंक आ ही जाएंगे। चंडीगढ़ में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 26 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 60 फीसदी विद्यार्थियों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया। शहर के सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

यूपीएससी का पहला पेपर सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक था। यह सामान्य का पेपर था। इस प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे गए थे जो 200 अंक के थे। इसमें इतिहास के प्रश्न कठिन थे। राजनीति विज्ञान के लगभग दस से 11 सवाल थे जो आसान रहे। कृषि व पर्यावरण से जुड़े प्रश्न लंबे थे जिनको समझना आसान नहीं था। साथ ही छह-छह ऑप्शन उत्तर के लिए दिए गए थे। पेपर पेपर की मेरिट 94 से 95 के मध्य जाने की उम्मीद है। वहीं दूसरा पेपर सी-सैट का था। यह दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक तक हुआ। इस पेपर में भी 100 सवाल थे जो अंग्रेजी, गणित आदि से जुड़े थे। इस पेपर में 200 अंकों में से 66 अंक लाना जरूरी होता है। विद्यार्थियों ने कहा कि इसमें पास लायक अंक आ जाएंगे। सेक्टर 16 स्थित केंद्र पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थी राजेश श्रीवास्तव, शुभम शर्मा ने बताया कि पहला पेपर कठिन रहा।
विज्ञापन

किताबों से काम नहीं चलेगा, अखबार पढ़ना बहुत जरूरी
पहला पेपर काफी कठिन रहा। कृषि व पर्यावरण से जुड़े सवालों ने छात्रों को अधिक दिमाग लगाने पर मजबूर किया। किताबों के पढ़ने से ही इस पेपर की तैयारी पूरी नहीं होगी। इसके लिए हिंदी व अंग्रेजी के चार से पांच अखबारों का गहराई से अध्ययन करना होगा। सामान्य ज्ञान के तमाम सवाल अखबारों से जुड़े थे। साथ ही अखबार का संपादकीय पेज भी अनिवार्य रूप से पढ़ना होगा। सिविल सेवा में बाजी मारने के लिए अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुणाल सिंह, शिक्षाविद

परीक्षार्थियों का तापमान चेक करते कर्मचारी।

परीक्षार्थियों का तापमान चेक करते कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH

सिटिंग प्लान देखते अभ्यार्थी।

सिटिंग प्लान देखते अभ्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते अभ्यार्थी।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते अभ्यार्थी। - फोटो : CHANDIGARH

सेक्टर- 16 गवर्नमेंट स्कूल में सिविल सर्विसेज की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी।

सेक्टर- 16 गवर्नमेंट स्कूल में सिविल सर्विसेज की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed