फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over BJP state president's tweet, AAP-Congress surrounded

Chandigarh News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट पर हंगामा, आप-कांग्रेस ने घेरा

Mon, 04 Mar 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar over BJP state president's tweet, AAP-Congress surrounded
चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा रविवार को किसानों पर किए गए अपने एक ट्वीट की वजह से विवादों में घिर गए। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया और भाजपा को किसान विरोधी करार दिया।जतिंदर पाल मल्होत्रा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा था कि किसान कुछ भी लेने के हकदार नहीं हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें 24420 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। इसके अलावा भी केंद्र की योजनाओं का जिक्र किया और लिखा कि मोदी सरकार असली किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस पूरे ट्वीट में विवाद पहली लाइन पर खड़ा हुआ। ट्वीट चर्चा का विषय बन गया और विवाद बढ़ते देख मल्होत्रा ने ट्वीट डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें विवाद वाली कोई बात नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। कहा कि भाजपा शुरू से ही किसानों के हित में कार्य कर रही है। आम आदमी पार्टी के पूर्व कन्वीनर प्रेम गर्ग ने मल्होत्रा के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा की फितरत ही यही है। किसान आंदोलन का दूसरा पड़ाव भी एक महीने का होने वाला है। किसानों को उनका हक नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मल्होत्रा का बयान निंदनीय है। यह बयान भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को साफ दर्शाता है। भाजपा को उन गरीब किसानों के प्रति थोड़ी सहानुभूति रखनी चाहिए जो इतनी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अपना उचित हिस्सा नहीं मिलता। लक्की ने कहा कि किसानों के खिलाफ ऐसी टिप्पणी के लिए भाजपा को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed