पीयू में गुरदास मान के शो में हंगामा, छात्रों को स्टेज पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में गुरदास मान के शो के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब कुछ छात्र संगठन ने हाथों में पोस्टर लिए स्टेज पर चढ़ने की कोशिश शुरू कर दी। यह छात्र पंजाबी भाषा के अपमान को लेकर गुरदास का विरोध कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने छात्रों को स्टेज पर चढ़ने से पहले वहीं दबोच लिया। इसके बाद देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। किसी तरह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
घटना शनिवार रात करीब 9.30 बजे की है। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर के पास पीयू के सालाना फेस्ट के दौरान पंजाबी सिंगर गुरदास मान का शो चल रहा था। शो में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी गुरदास मान के गानों पर थिरक रहे थे। इस दौरान वहां पर कुछ छात्र हाथों में पोस्टर लिए प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।
यह छात्र गुरदास मान के स्टेज पर चढ़ना चाहते थेे। जैसे ही छात्र स्टेज की तरफ आगे बढ़े तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला लिया। हंगामा होते देख किसी तरह छात्रों के गुटों को अलग अलग किया। इसके बाद नारेबाजी भी शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उन छात्रों को स्टेज पर चढ़ने से रोककर उन्हें हटा दिया गया। मामला सेक्टर-11 थाना पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें छात्रों ने पीयू प्रशासन को ज्ञापन दिया था कि गुरदास मान ने पंजाबी भाषा का अपमान किया है। उन्होंने इसके लिए माफी नहीं मांगी और पीयू में अपना शो करने जा रहे हैं। शो की अनुमति न दी जाए। पीयू प्रशासन ने ज्ञापन के बाद कोई कार्रवाई नहीं की तो शनिवार पहुंचे गुरदास मान का विरोध किया गया। नारेबाजी के बाद हंगामा शुरू हो गया लेकिन पुलिस ने मामला संभाल लिया।
गुरदास मान के गानों पर झूम उठा पीयू
सालाना फेस्ट के दौरान प्रोग्राम पेश करने जैसे ही गुरदास मान मंच पर चढ़े तो सीटी ही सीटी बजीं। तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा पीयू गूंज उठा। उसके बाद मंच को छूते हुए संगीत की महफिल शुरू की। एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे रात होती गई वैसे-वैसे फिजा में संगीत घुलता गया और भीड़ भी अपार हो गई। मौसम ने भी खूब साथ दिया।
पीयू के स्टूडेंट काउंसिल उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने सिंगर गुरदास मान को बुलाया। दिल दा मामला है...जैसे ही यह गाना गाया स्टूडेंट्स झूम उठे। उसके बाद चल गल सुणिये..., ओ छल्ला बेरी..., मखणा..., लख परदेसी होइये...आदि गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टूडेंट्स की फरमाइश के मुताबिक उन्होंने कई गाने सुनाए। इस दौरान शिक्षकों ने भी उनके गानों का आनंद उठाया।