फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Up to 18 people can apply for vacant seats of UIHTM in PU

Chandigarh News: पीयू में यूआईएचटीएम की खाली सीटों पर 18 तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 16 Sep 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Up to 18 people can apply for vacant seats of UIHTM in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (यूआईएचटीएम) की ओर से खाली सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी ओपन काउंसलिंग आयोजित करवाई जा रही है। इसके तहत मास्टर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एमएचएमसीटी) और मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एमटीटीएम) के दो वर्षीय कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को दाखिले के लिए 18 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके लिए दाखिला फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसमें सभी जानकारी उपलब्ध करवाकर विभाग के पते पर 18 सितंबर को शाम 4 बजे तक भेजना होगा। वहीं, 18 सितंबर को शाम 4 बजे के बाद विभाग की वेबसाइट पर ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। 19 सितंबर को सुबह 10 बजे ऑफलाइन माध्यम में दाखिला प्रक्रिया आयोजित होगी। एमएचएमसीटी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों का बैचलर इन होटल मैनेजमेंट कोर्स 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य होना है। वहीं एमटीटीएम कोर्स के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीए उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed