{"_id":"2fd857738fa174845ca058bd5b4dd942","slug":"up-girl-dead-in-chandigarh-in-suspicion-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आई युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आई युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में हिस्सा लेने आई थी। नाचते-नाचते बेहोश हो गई तो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने परिजनों ने अस्पताल में डाक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर से गुड्डी सेक्टर 52 में अपनी मौसी की शादी समारोह में हिस्सा लेने आई हुई थी। लड़की की मां मीनू का कहना है कि गुड्डी नाचते नाचते अचानक बेहोश हो गई। उसको जीएमसीएच -32 अस्पताल रात को करीब 11 बजे लेकर गए।
विज्ञापन
मीनू ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर करीब आधे घंटे तक किसी डाक्टर ने उसकी बेटी को चेक नही किया। 11.30 बजे के करीब डाक्टरो ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि डाक्टर ये भी नही बता रहे कि लड़की की मौत किस कारण हुई है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल में डाक्टरों से बहस बाजी करने लगे। मामले को बढ़ता देख अस्पताल ने पुलिस वालों को बुला लिया। पुलिस वालों ने परिजनों को शांत करवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
सेक्टर 61 चौंकी इंचार्ज हरि ओम ने बताया कि परिजनों ने अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नही दी। इसलिए कोई केस दर्ज नही किया गया है। उसके बावजूद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की वजह साफ नही हो पाई है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।