फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP CM Yogi Adityanath Rally in Haryana Assembly election 2024 all update

Haryana Election: कांग्रेस पर गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा-राम और रोम की संस्कृति में बहुत अंतर

Mon, 30 Sep 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Rally in Haryana Assembly election 2024 all update
योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

हांसी में भाजपा प्रत्याशी के लिए रैली को संबोधित करने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे यहां आते ही राम दरबार के दर्शन हो गए लेकिन कोई रावण की वेशभूषा में नजर नहीं आया। लगता है कि आपने तय कर लिया कि रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद की वेशभूषा में केवल कांग्रेस के लोगों को रहना चाहिए। 
विज्ञापन


योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस ने बाधा खड़ी की। जब पूरी दुनिया प्रफुल्लित है। कांग्रेस का एक बदनसीब नेता आज भी इसको अच्छा नहीं मानते, घडि़याली आंसू बहा रहे हैं। जिनको अपने धर्म -संस्कृति को लेकर को लेकर गौरव की अनुभूति न होती हो ,दुर्भाग्य से उन लोगों के हाथों में सत्ता चली गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो काम 500 साल से अटका था। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर सकी उसे भाजपा ने 2 साल में पूरा कर रामलाल को विराजमान करा दिया। राम की संस्कृति को कोसने वाला वही व्यक्ति होगा जो रोम की संस्कृति को मानता होगा। रोम की संस्कृति को मानने वाले वाला ही राम की संस्कृति को अपमानित कर रहे हैं। जो राम का नहीं वह हमारे किसी काम का नहीं। राम तो भारत राष्ट्र के प्रतीक हैं। संविधान की मूल प्रति में पुष्पक विमान में राम, लक्ष्मण,सीता का अयोध्या आगमन का चित्र आज भी बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत में सुशासन की व्यवस्था का आधार राम राज्य हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम राज्य लाने का काम कर रहे हैं।

कोरोना में भाजपा ने की सेवा

कोरोना के समय राहुल गांधी कहीं नहीं दिखे। पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सेवा कर रहे थे। देश के संकट के समय राहुल गांधी को 140 करोड़ भारतीय नहीं इटली की नानी याद आती है। जो संकट के समय आपके साथ खड़ा नहीं होता उसको चुनने की गलती मत करना। आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जनक कांग्रेस है। कांग्रेस और माफिया एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यह लोग गठजोड़ कर जनता जनार्दन का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में बडे़ बड़े माफिया जेल चले गए या जहन्नुम चले गए। यूपी में न कर्फ्यू है न दंगा है वहां सब चंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed