फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unlock-1: Now the shops of the city will open seven days

चंडीगढ़ : अब सुबह 10 से रात 8 बजे तक सातों दिन खुलेंगी शहर की दुकानें, अधिसूचना जारी

Tue, 09 Jun 2020 09:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 09 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Unlock-1: Now the shops of the city will open seven days
चंडीगढ़। - फोटो : social media

80 दिन के लॉकडाउन के कारण यूटी में बढ़ रहे आर्थिक संकट को देखते हुए अब प्रशासन ने दुकानों को सातों दिन खोलने का फैसला लिया है। यूटी ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। दुकानों को खोले जाने के समय में यूटी ने कोई परिवर्तन नहीं किया है और दुकानें पहले की तरह ही सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही खुलेगी। दुकानों को खोले जाने के दौरान संचालकों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइन भी जारी की हैं, जिसके अनुसार ही दुकानों को खोला जा सकेगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन का कहना है कि अब तीन महीने तक के लिए दुकानदार अपनी दुकान सप्ताह के सातों दिन खोल सकते हैं। फिलहाल टाइमिंग वही रहेगी जो प्रशासन ने तय कर रखी है। यह टाइमिंग समय की मांग के अनुसार बदली भी जा सकती है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पुलिस टीम पर किसान ने किए 100 फायर, हेड कांस्टेबल की मौत, दो घायल, बुलाने पड़े कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक अवकाश जरूर दें व्यापारी
यूटी प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि उनके यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश अवश्य दें। साथ ही दोपहर के खाने के लिए प्रतिदिन दिया जाने वाला समय भी जरूर निर्धारित करें। इसके लिए दुकानदार अपने कर्मचारियों का रोटेशन बनाएं और यह तय करें कि कैसे सभी को साप्ताहिक अवकाश मिल सकेगा।

इन मार्केट पर लागू नहीं होगा नियम, ऑड-ईवन के हिसाब से ही खुलेंगे
प्रशासन ने दुकानों को सातों दिन खोलने की अनुमति दी है पर यह नियम रेहड़ी मार्केट-46, सदर मार्केट-19, पालिका बाजार-19, पटेल ट-22 और कृष्णा मार्केट-41, मनीमाजरा की मोटर मार्केट समेत शहर की सभी मोटर मार्केट पर लागू नहीं होंगे और यहां पर अगले आदेश तक दुकानें ऑड-ईवन के हिसाब से ही खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed