फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   uniuqe marriage, groom quite the marriage then bride married to other boy at safidon

घुड़चढ़ी पर डीजे बंद कराया तो दूल्हा गायब, दुल्हन का कदम चौंकाने वाला

Thu, 14 Jul 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों
ब्यूरो/अमर उजाला, सफीदों Updated Thu, 14 Jul 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
uniuqe marriage, groom quite the marriage then bride married to other boy at safidon
शादी में हुआ हंगामा - फोटो : getty
युवतियां अब लड़कों को ईंट का जवाब पत्थर से देने लगी हैं। ऐसा ही हुआ एक शादी में, जहां दूल्हे के गुस्सा दिखाया तो दुल्हन ने तगड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन


मामला, है हरियाणा के सफीदों का। हुआ यूं कि पाजू कलां निवासी रामकरण के घर पर उसके बेटे सुनील की शादी का समारोह चल रहा था। रात को घुड़चढ़ी हो रही थी और आगे-आगे डीजे बज रहा था, जिसके साथ शादी में शरीक होने आए रिश्तेदार-सगे-संबंधी और दोस्त नाच रहे थे। 

अचानक गांव में हुई किसी युवक की मौत को लेकर डीजे को बंद करवा दिया गया। इस बात से दूल्हा सुनील नाराज हो गया। जैसे-तैसे सभी घर पर आ गए, लेकिन रात को करीब 2 बजे दूल्हा सुनील घर से चला गया। मंगलवार सुबह दूल्हे के गायब होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बारात सोनीपत के जाहरी गांव जानी थी, लेकिन दोपहर बाद तक नहीं पहुंची तो लड़की के गांव के लोग पाजूकलां पहुंच गए। 
विज्ञापन


दोनों परिवारों में बातचीत और पंचायत के बाद आखिर लड़की ने गायब हुए दूल्हे के पड़ोस के ही एक युवक के साथ शादी करने पर सहमति जता दी। जिसके बाद पड़ोस का ही युवक बारात लेकर रवाना हुआ। उधर गायब हुए दूल्हे को परिजनों ने कुरुक्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के पड़ोसी युवक से रचाई शादी

uniuqe marriage, groom quite the marriage then bride married to other boy at safidon
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
पाजूकलां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसके बेटे की शादी का समारोह चल रहा था। रात को घुडचढ़ी हो रही थी और डीजे बज रहा था। डीजे के आगे शादी में शरीक मेहमान और परिजन नाचकर खुशियां मना रहे थे।

इसी दौरान गांव में हाल ही में हुई एक जवान मौत को लेकर किसी ने डीजे को बंद करवा दिया। इस बात से उसका बेटा नाराज हो गया और रात में किसी समय चुपचाप घर से निकल गया। सुबह बारात की तैयारियां शुरू हो गई। दूल्हे को घर में नहीं देख उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। दूल्हे के गायब होने से घर में शादी की खुशियां फीकी पड़ गई। तय समय के अनुसार बारात जाहरी नहीं पहुंची तो लड़की के परिजनों ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया।

गांव में की पंचायत
दुल्हन के परिजनों को दूल्हे के गायब होने की सूचना मिली तो वे आनन-फानन में पाजूकलां पहुंचे। इसके बाद में पंचायत बुलाई गई। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने उनके परिवार के अन्य युवक के साथ शादी करने की बात कही, लेकिन दुल्हन के परिजनों ने मना कर दिया। आखिर वे गांव के ही एक अन्य युवक के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गए। लड़की के परिजनों ने पाजूकलां में ही सभी रस्मों को पूरा किया और बारात लाने को आमंत्रित कर चले गए।

पंचायत खत्म होने के थोड़ी ही देर के बाद सूचना मिली कि गायब हुआ दूल्हा कुरुक्षेत्र में अपने रिश्तेदारी में है, जिसे बरामद कर लिया गया। सफीदों थाना प्रभारी कुलदीप ने  बताया कि  पुलिस गायब युवक की तलाश कर रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि वह कुरुक्षेत्र में रिश्तेदारी में मिल गया है। इस पर परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed