फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   United Kisan Morcha free all toll plazas of Punjab today all update

किसान आंदोलन: पंजाब में किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करवाए, किसानों के समर्थन में आया संयुक्त किसान मोर्चा

Thu, 15 Feb 2024 12:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

जालंधर में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार को किसानों के आगे जाने के लिए रास्ते खोल देने चाहिए। किसानों की लंबे अरसे से जायज मांगों को वह मनवाकर रहेंगे।

विज्ञापन
United Kisan Morcha free all toll plazas of Punjab today all update
पंजाब में किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करवाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार सुबह 11 बजे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री करवा दिए। टोल दोपहर दो बजे तक फ्री रहे। किसान जत्थेबंदियों ने लुधियाना का टोल प्लाजा भी साढ़े तीन घंटे तक टोल प्लाजा को बंद कराए रखा। हैरानी की बात यह है कि जत्थेबंदियों की तरफ से टोल तो बंद कर दिया गया, लेकिन कई वाहनों के पैसे कट गए। टोल प्लाजा पर काम करने वाले मुलाजिम कैबिन से बाहर निकल गए, लेकिन उन्होंने कैमरे ऑन ही छोड़ दिए। इस कारण कई वाहनों के फास्ट टैग स्कैन हो गए और पैसे कट गए। 
विज्ञापन


किरती किसान यूनियन सूबा कमेटी सदस्य संतोख सिंह संधू ने कहा कि काफी लोगों के वाहनों पर फास्टटैग लगाए हैं। यदि किसी के पैसे कटेंगे तो उन्हें वापस पैसे मिलेंगे। यदि पैसे वापस न हुए तो धरने का समय आने वाले दिनों में बढ़ाया भी जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बुलाई गई है, इसमें जो फैसला होगा उसका वह समर्थन करेंगे। संतोख सिंह ने कहा कि आम लोगों का किसानों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरियाणा सरकार को सख्त चेतावनी है कि पहले सिर्फ 2 या 3 जत्थेबंदियां आगे गई थीं, लेकिन अब सभी उनके साथ हैं। पंजाब सरकार की चुप्पी साबित कर रही है कि सरकार हरियाणा और केंद्र के साथ मिली है। हरियाणा के ड्रोन पंजाब में घुसकर आंसू गैस के गोले बरसा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, पठानकोट में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से जिले का लदपालवां टोल प्लाजा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक फ्री किया गया। तीन घंटे टोल प्लाजा से गुजरने वालों की टोल कर्मियों को पर्ची नहीं काटने दी गई। वहीं, जिला पठानकोट, गुरदासपुर के अलग-अलग जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार पंजाब और हरियाणा की हदबंदी को पाकिस्तान का बॉर्डर बनाने का काम कर रही है क्योंकि शांतमयी किसानों पर आंसू गैस, लाठीचार्ज, गोलियों के छर्रे बरसाए जा रहे हैं उसके समर्थन में 16 फरवरी को भारत बंद करेंगे। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा का जो आगे की रणनीति होगी उसी हिसाब से तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पटियाला में भी मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले फेंकने के विरोध में और उनकी जायज मांगों के समर्थन में वीरवार को पटियाला जिले के तीन टोल प्लाजा बंद किए गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसानों ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक इन टोल प्लाजा को वाहनों की आवाजाही के लिए मुफ्त करते हुए यहां धरना लगा दिया। जिले में इस दौरान पटियाला-राजपुरा रोड पर गांव धरेड़ी जट्टां, गांव रखड़ा के नजदीक टोल प्लाजा और पातड़ां में खन्नौरी के नजदीक टोल प्लाजा बंद रहे। इस मौके पर किसान नेता बूटा सिंह शादीपुर, अवतार सिंह कौरजीवाला ने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं। मोहाली में भी दप्पर व अजीजपुर टोल प्लाजा भी तीन घंटे के लिए बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed