फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unite and protect the constitution and democracy: Asif Chaudhary

एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत करें : आसिफ चौधरी

Tue, 05 Aug 2025 11:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Unite and protect the constitution and democracy: Asif Chaudhary
मनीमाजरा। हमारा मकसद सिर्फ अल्पसंख्यकों को नहीं, बल्कि हर नागरिक को यह संदेश देना है कि देश की रक्षा तभी संभव है जब हम सतर्क रहें और एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत करेंगे। हमारी टीम शहर के हर कोने तक यह अभियान लेकर जाएगी, यह कहना कि चंडीगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आसिफ चौधरी का। उन्होंने मनीमाजरा के मोरीगेट मोहल्ले में कांग्रेस के चंडीगढ़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन इरफान अंसारी ने किया इसमें शमीम अहमद, उस्मान, साहिल अल्वी और जानी राणा ने सहयोग किया।
आसिफ चौधरी ने बताया कार्यक्रम चंडीगढ़ अल्पसंख्यक विभाग की ओर स शहर में संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, चंडीगढ़ कांग्रेस सचिव इमरान मंसूरी, माइनॉरिटी कोषाध्यक्ष के उस्मान अहमद, माइनॉरिटी जनरल सेक्रेटरी जीशान अहमद, कासिम अहमद, दिलबर मलिक और खलील अहमद भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर एचएस लक्की ने कहा कि आज के समय में जब समाज में नफरत और भ्रम फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में संविधान बचाओ देश बचाओ जैसा अभियान बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एकता, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed