{"_id":"64fb87c27b8e642b6e018be6","slug":"unit-test-from-14th-class-11th-many-students-are-still-waiting-for-admission-chandigarh-news-c-16-sml1026-234343-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 11वीं कक्षा के 14 से यूनिट टेस्ट, कई विद्यार्थी अभी भी ताक रहे दाखिले की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 11वीं कक्षा के 14 से यूनिट टेस्ट, कई विद्यार्थी अभी भी ताक रहे दाखिले की राह
विज्ञापन
चंडीगढ़। 14 सितंबर से 11वीं कक्षा के यूनिट टेस्ट शुरू होने वाले हैं लेकिन अभी तक भी कई विद्यार्थी दाखिले की आस में ही बैठे हैं। इसमें सरकारी स्कूलों के वह विद्यार्थी शामिल भी हैं जिनके फॉर्म में गलती होने की वजह से उनका दाखिला नहीं हो पाया। इन बच्चों का दाखिला तीसरी काउंसलिंग के तहत किया जाएगा। इसके अलावा दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों की सूची लंबी है। 11वीं कक्षा में खाली रहीं 1000 सीटों पर दाखिले के लिए शिक्षा विभाग तीसरी काउंसलिंग करने जा रहा है। इसमें उन विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का मौका मिलेगा जिनका पहली और दूसरी काउंसलिंग में नाम नहीं आया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिंदू अरोड़ा ने बताया कि सोमवार तक वह तीसरी काउंसलिंग को लेकर स्कूलों में संकाय अनुसार बची हुई खाली सीटों की जानकारी वेबसाइट पर साझा करेंगे। सरकारी स्कूलों से पास हुए 100 बच्चों काे भी दाखिले का इंतजार है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1000 में से 400 सीटें विज्ञान संकाय (मेडिकल/नॉन मेडिकल), 375 कॉमर्स, 200 कला और 300 वोकेशनल कोर्स की हैं।
पेपरों की नहीं विद्यार्थियों को स्कूल बदलने की चिंता
जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में शुक्रवार को 11वीं दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की कतार लगी रही। कुछ विद्यार्थी दाखिले की जानकारी लेने आए तो कुछ स्कूल बदलने की अपील लेकर और कुछ अपना संकाय बदलने के लिए। मनीमाजरा की निशु को खुड्डा अली शेर में दाखिला मिला है लेकिन स्कूल घर से दूर होने से वह स्कूल नहीं जा रही है। दूसरी काउंसलिंग में उसने माइग्रेशन के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी नजदीकी स्कूल में खाली सीट न होने से स्कूल नहीं बदला। यूनिट टेस्ट सिर पर हैं लेकिन निशु की तरह कई विद्यार्थी इस आस में हैं कि उनका स्कूल बदल जाए।
तीसरी काउंसलिंग में नहीं मिलेगा माइग्रेशन का विकल्प
जिन विद्यार्थियों को दाखिला मिल गया है उन्हें तीसरी काउंसलिंग में स्कूल बदलने का विकल्प नहीं दिया जाएगा। दूसरी काउंसलिंग में विद्यार्थियों को स्कूल बदलने का विकल्प मिला था। जिला शिक्षा अधिकारी बिंदू अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को जो स्कूल मिले हैं वह वहीं पढ़ेंगे। उनके स्कूल नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
पहली दो काउंसलिंग में विभाग ने आरक्षण वाले बच्चों का दाखिला पहले किया था। अब आरक्षण की सभी सीटें भर गई हैं इसलिए तीसरी काउंसलिंग में बच्चों के अंक और स्कूल में खाली सीटों के अनुसार ही उन्हें प्रवेश मिलेगा।
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. विज्ञान संकाय (मेडिकल/नॉन मेडिकल) में दाखिले के लिए सिर्फ वही विद्यार्थी योग्य होंगे जिनके गणित और विज्ञान में कम से कम 50 अंक हैं। किसी एक विषय में 50 से कम अंक होने पर सॉफ्टवेयर विद्यार्थी का आवेदन रद्द कर देगा।
2. फाॅर्म भरने के लिए साइबर कैफे पर निर्भर न रहें और अपना फॉर्म स्कूल में शिक्षक या प्रधानाचार्य से जरूर पुष्टित करवाएं। किसी भी तरह की परेशानी आने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर या सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में संपर्क करें।
3. स्कूलों में उपलब्ध खाली सीटें और अपने अंकों के अनुसार फॉर्म में अपनी प्राथमिकता भरें।
4. वोकेशनल कोर्स में विद्यार्थियों को दाखिला मिलने के अधिक मौके हैं। विद्यार्थी विवरणिका और उपलब्ध कोर्स की पूरी जानकारी लेने के बाद अपनी पसंद के संकाय भरें।