फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique protests by Chandigarh Youth Congress at dadwa village

चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़कों पर धान रोपकर विरोध जताया

Sun, 12 Jul 2020 06:08 PM IST
ajay kumar नीरज कुमार, चंडीगढ़
नीरज कुमार, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Unique protests by Chandigarh Youth Congress at dadwa village
युवा कांग्रेस ने सड़क पर धान रोपा।

चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रविवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं ने गांव दड़वा में टूटी और कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि हमारे गांव दड़वा से मौलीजागरां जाने वाली सड़क पिछले काफी समय से बुरी हालत में है । इसको लेकर कई बार प्रशासन को चेताया गया लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस सड़क को ठीक नहीं किया। प्रदीप कुमार ने कहा कि यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी हुई है और बारिश के समय में सड़क एक खेत का रूप धारण कर लेती है। यही वजह है कि हमने इस सड़क पर धान रोपकर सरकार को बताने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


प्रर्दशन में प्रीती केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बिरला, प्रदेश महासचिव मनोज सिंहान, प्रदेश महासचिव संदीप सिंह हनी, प्रदेश सचिव नवदीप सिंह, संदीप कुमार ,देवेंदर सिंह, बकील खान, अजय पाण्डेय, हरिंदर शाह, ललित कुमार, हरदीप सिंह, विनोद कुमार, आकाश कुमार, अमित कुमार, विशु, सचिन, गगनदीप मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed