{"_id":"5d70ce1c8ebc3e93b65d3d64","slug":"unique-campaign-to-save-water-by-youngers-grounp-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखा अभियानः जल संरक्षण के लिए गांवों में लगा दीं 30 हजार टोंटियां, घर-घर से मांगते हैं दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा अभियानः जल संरक्षण के लिए गांवों में लगा दीं 30 हजार टोंटियां, घर-घर से मांगते हैं दान
Thu, 05 Sep 2019 03:02 PM IST
खुशबू गोयल
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 05 Sep 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के विभिन्न गांवों में युवाओं की कुछ ऐसी टोलियां भी हैं, जो जल संरक्षण की दिशा में एक अजब गजब अभियान चला रही हैं। युवा गांव में घर-घर जाकर टोंटियों का दान मांगते हैं और फिर उसे उन नलों पर लगाते हैं, जिनमें टोंटी न होने के कारण जल व्यर्थ बह रहा हो। ये युवा विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के वालींटियर्स हैं और प्रदेश सरकार के ‘नल लगाओ-जल बचाओ’ अभियान से प्रेरित होकर अपने-अपने गांवों में खुद अभियान चलाए हुए हैं। पंचायत विभाग ने भी युवाओं के इस अनोखे प्रयास की बेहद सराहना की है। युवाओं ने अभी तक 30 हजार टोंटियां इकट्ठी करके नलों पर लगा दी है।
ग्रामीण इलाकों में चल रहे इस अभियान के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। युवाओं ने अभी तक 30 हजार टोंटियां इकट्ठी करके नलों पर लगा दी हैं। जल संरक्षण की दिशा में ग्रवित युवाओं का यह बेहतरहीन अभियान है। रोहतक के गांव कहानोर में भी इस टोंटी अभियान के बहुत बढ़िया परिणाम सामने आए हैं। विभाग भी ऐसे युवाओं को इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
- डॉ. राजीव कटारिया, स्टेट प्रोजेक्ट अफसर, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा

बिना झिझक झोली फैलाकर मांगते हैं टूंटी
विभिन्न गांवों में यह अभियान ग्रामीण विकास के लिए तरूण (ग्रवित) यूथ की ओर से चलाया जा रहा है। ये युवा इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बिना झिझक झोली फैलाकर टोंटी मांगते हैं।
युवाओं की टीमें घर-घर जाकर लोगों से एक टोंटी दान करने का आह्वान करती है। युवा लोगों को बताते हैं कि उनकी गांवों में कई ऐसे नल है, जो टोंटी विहीन हैं और इस वजह से काफी ज्यादा पानी व्यर्थ ही बह रहा है, जिसे आप लोगों के सहयोग बचाया जा सकता है।
लोग भी उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर उन्हे टोंटी दान करते हैं या फिर टोंटी खरीदने के लिए आर्थिक मदद करते हैं। इतना ही नहीं गांव में यदि किसी के घर में जन्मदिन हो या शादी समारोह, युवाओं की यह टोली उनके घरों में जाकर खुशी के मौके पर उन्हे टोंटी दान करने को कहते हैं और संबंधित परिवार के लोग भी ऐसे मौके पर इन युवाओं को खाली नहीं जाने देते।