फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Ramdas Athawale reacted on BJP victory in three states

Punjab: भाजपा की जीत से खुश रामदास अठावले, बोले- 101% मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, 330 से 350 सीटें मिलेंगी

Sun, 03 Dec 2023 04:47 PM IST
ajay kumar एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

अठावले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी 101 प्रतिशत तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। अठावले ने कहा कि वे हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते हैं। मोदी का अपमान करते हैं। हमने 'इंडिया' गठबंधन को सबक सिखाने का प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale reacted on BJP victory in three states
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले। - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विधानसभा चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये पांच राज्यों के चुनाव लोकसभा की रिहर्सल थी। पूरे देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकारा है। लोगों को पीएम मोदी पर विश्वास है। देश पहले अर्थव्यवस्था के मामले पर 10 नंबर था। अब तीसरे नंबर पर आया है। अमेरिका, चीन के बाद भारत आज तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


सड़क व्यवस्था समेत कई समस्याओं को सरकार हल कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में से दो राज्यों तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा के आने की संभावनी नहीं थी लेकिन तीन राज्यों में सरकार बनाने की पहले से पूरी संभवाना थी। अठावले ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी 101 प्रतिशत तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। अठावले ने कहा कि वे हमेशा उल्टी-सीधी बातें करते हैं। मोदी का अपमान करते हैं। हमने 'इंडिया' गठबंधन को सबक सिखाने का प्लान तैयार किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें 330 से 350 सीटें मिल सकती हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed