फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Piyush Goyal faced protests from farmers

Punjab election 2022: बरनाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किसानों के विरोध का करना पड़ा सामना, काले झंडे दिखाए

Mon, 14 Feb 2022 07:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Feb 2022 07:26 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को पंजाब के बरनाला पहुंचे। यहां उन्हें किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal faced protests from farmers
काले झंडे लेकर खड़े किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने मंत्री को काले दिखाए और आईटीआई चौक पर जाम लगा दिया। किसान नेता बलवंत सिंह उपली, दर्शन सिंह उगोके, गुरदेव सिंह मांगेवाल, परमिंदर हंडियाया, बाबू सिंह खुड्डी व नारायण दत्त ने कहा कि किसान दिल्ली की सीमाओं पर 378 दिन बैठे रहे। इस दौरान 750 किसानों की मौत हो गई, जिनके परिवारों को कोई सुविधा नहीं मिली है। किसानों ने विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन

 
सोमवार को बरनाला पहुंचे केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पंजाब का भला केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। पीयूष गोयल ने कहा कि आज जहां राज्य की जनता कांग्रेस की नीतियों से तंग हैं तो वहीं दिल्ली मॉडल का झूठा छलावा देकर अरविंद केजरीवाल लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को शराब के नशे में डूबो दिया है, जबकि पंजाब को नशा मुक्त करने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार
उधर, फिरोजपुर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राइस शैलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि खेती आधारित उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार काफी प्रयास कर रही है। कृषि मंत्री कैलाश चौधरी व भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि मालवा में खासकर फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर जिले में शैलर इंडस्ट्री का हब है। राइस शैलरों के साथ किसानों का गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने से इंडस्ट्रियल एथोनॉल बनाने के लिए सब्सिडी पर मशीनें दी जाएंगी। राज्य में बड़े फूड प्रोसेसिंग पार्क खोले जाएंगे। पुराने चले आ रहे गलीचा बुनाई के कार्य को प्रफुल्लित करने के लिए गांवों में नि:शुल्क सिखलाई केंद्र खोलने के अलावा खेती आधारित धंधों को बढ़ावा देने के लिए टैक्स फ्री क्लस्टर बनाए जाएंगे, ताकि उद्योगों को ग्रामीण क्षेत्रों में पूंजी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत खेती आधारित उद्योगों में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए काफी गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed