फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Union Minister Nitin Gadkari in Amritsar today hoist country highest national flag

झंडा ऊंचा रहे हमारा: गडकरी ने फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, पाकिस्तानी झंडे से 18 फुट बड़ा, निगरानी भी करेगा

Thu, 19 Oct 2023 09:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 09:14 PM IST
सार

गडकरी ने बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा खास सर्विलांस तकनीक से सुसज्जित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फुट थी 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari in Amritsar today hoist country highest national flag
नितिन गडकरी ने फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा। - फोटो : बीएसएफ

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अटारी चेक पोस्ट पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। इसकी ऊंचाई 418 फुट है। यह तिरंगा पाकिस्तान के झंडे से 18 फुट अधिक ऊंचा है। गडकरी ने बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा खास सर्विलांस तकनीक से सुसज्जित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फुट थी जबकि पाकिस्तान झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फुट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फुट ऊंचा तिरंगा फहरा रहा है।

विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब के ईद-गिर्द सौंदर्यीकरण के मास्टर प्लान का एलान

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब के ईद-गिर्द के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं यहां नतमस्तक होने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक, पार्किंग व टूटी सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का एलान किया है। उन्होंने इसका ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए दुबई के आर्किटेक्ट निरंजन कुमार की सेवाएं हासिल करने का भी फैसला लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने यह घोषणा गुरुवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के दौरान सूचना केंद्र में एसजीपीसी से मुलाकात के दौरान की। गडकरी ने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब गलियारा एवं गोल्डन प्लाजा के सर्वे के लिए वह जल्द ही निरंजन को अमृतसर दौरे पर भेजेंगे। आर्किटेक्ट निरंजन का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिरडी व अन्य विशेष धार्मिक स्थलों के भवन के डिजाइन व सौंदर्यीकरण में योगदान रहा है।

तरक्की व खुशहाली के लिए अरदास

गडकरी ने कहा कि उनकी एक अरसे से श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने की मन में इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने वाहेगुरु से उन्हें सद्बुद्धि देने की अरदास की है, ताकि उनके हाथों से देशवासियों के लिए अच्छे कार्य संपन्न हों। उन्होंने वाहेगुरु के समक्ष देश व देशवासियों की तरक्की, खुशहाली व देश के विकास की अरदास भी की। देशवासियों को सुखद, समृद्धि व खुशहाल जीवन मिले, यही उनकी कामना है। एसजीपीसी ने उन्हें सिरोपा, श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल व हिस्ट्री बुक देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed